सतना

MPPSC Final Result 2023: नारियल-प्रसाद बेचने वाले की बेटी प्रिया अग्रवाल बनी डिप्टी कलेक्टर

MPPSC Final Result 2023: एमपीपीएससी 2023 के फाइनल परिणाम में सतना जिले के बिरसिंहपुर की बेटी प्रिया अग्रवाल ने प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया है।
less than 1 minute read
Nov 09, 2025
MPPSC Final Result 2023
MPPSC Final Result 2023 बिरसिंहपुर के प्रिया अग्रवाल की प्रदेश में 6वीं रैंक (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MPPSC Final Result 2023: एमपीपीएससी 2023 के फाइनल परिणाम में सतना जिले के बिरसिंहपुर की बेटी प्रिया अग्रवाल ने प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया है। परिणाम आने के बाद बिरसिंहपुर में उनके घर के बाहर जश्न का माहौल बन गया। प्रिया के पिता विजय अग्रवाल गैवीनाथ मंदिर के पास नारियल और प्रसाद बेचते हैं।

पांचवें प्रयास में पाई सफलता

प्रिया ने बताया कि उन्होंने पांचवें प्रयास में यह सफलता पाई है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बिरसिंहपुर शासकीय कन्या विद्यालय से हुई, जबकि उच्च शिक्षा इंदौर के होलकर कॉलेज से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने इंदौर से एमपीपीएससी की कोचिंग ली और प्रशासनिक सेवा में आने का लक्ष्य बनाया। वर्तमान में प्रिया रीवा में श्रम अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं।

तैयारी जारी रखी

उन्होंने बताया कि तीसरे प्रयास में वर्ष 2021 में श्रम अधिकारी के पद पर चयन मिला था, लेकिन उन्होंने यहीं रुकना उचित नहीं समझा। नौकरी के साथ तैयारी जारी रखी और निरंतर मेहनत से पांचवें प्रयास में यह ऐतिहासिक सफलता पाई। प्रिया ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता की प्रेरणा और निरंतर प्रयास को दिया।

Updated on:
09 Nov 2025 08:05 am
Published on:
09 Nov 2025 08:05 am