सतना

Woman Eating Hair : ये महिला खाने में खाती है बाल, अब पेट से निकाले 2.5 किलो बाल

Woman Eating Hair : महिला का अजीबो गरीब शौक उसी की जान पर पड़ने वाला था भारी। महिला को लग गई बाल खाने की आदत, पेट से निकाला ढाई किलो बालों का गुच्छा।

3 min read
May 29, 2024

दुनिया में लोगों के खान-पान का बड़ा शौक होता है। खाने पीने ( food habbit ) की चीजों में लोग कुछ भी खाते पीते रहते हैं। लेकिन, कुछ लोगों का यही खान पान का शौक इतना अजीब होता है कि जिसके बारे में पता चलने पर लोग दंग रह जाते हैं और यही अजीब शौक कई बार लोगों की जान पर भी भारी पड़ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले में सामने आया, जहां एक 25 वर्षीय महिला को तरह-तरह के बाल खाने का अजीबों गरीब शौक लग गया। महिला के इस शौक के बारे में जानकर लोगों को तो हैरानी हुई ही, साथ ही ये शौक महिला के लिए भी जानलेवा बन गया था। हालांकि, समय रहते डॉक्टरों ने कड़ी महारत का इम्तेहान देकर महिला का आपरेशन किया और उसके पेट से करीबन ढाई किलो का बालों का गुच्छा निकाल लिया।

ये अजीबो गरीब मामला जिले की पवित्र नगरी चित्रकूट धाम स्थित एक अस्पताल का है, जहां वरिष्ठ सर्जन डॉ निर्मला गेहानी ने उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से इलाज के लिए दर्द से कराहती हुई अस्पताल पहुंची महिला का सफलतापूर्वक आपरेशन किया। हैरानी की बात त ये रही कि शुरुआत में डॉक्टरों को संदेह था कि महिला के पेट में कोई गठान है, लेकिन जब आपरेशन कर महिला का पेट खोला गया तो अंदर का नजारा देख डॉक्टर भी दंग रह गए। महिला के पेट से बालों का गुच्छा निकालने के बाद जब उसका परीक्षण किया गया तो पता चला कि उस गुच्छे का वजन थोड़ा बहुत नहीं बल्कि ढाई किलो था।

दुनियाभर में सिर्फ 1% लोग ही खाते हैं बाल

डॉ निर्मला गेहानी के अनुसार, महिलाओं द्वारा इस तरह बाल खाने की आदत को मेडिकल भाषा में ट्राइकोमेज्योर बीमारी कहा जाता है। बाल खाने वाली महिलाएं अकसर कम उम्र की ही होती हैं। साथ ही साइकेट्रिक भी होती हैं। आमतौर पर इस तरह के अमूमन दुनियाभर में एक प्रतिशत ही मामले होते हैं। उन्होंने बताया कि अबतक की प्रेक्टिस में उनके पास आने वाला उनका ये तीसरा केस है। उन्होंने बताया कि, जिस महिला का उन्होंने सफल ऑपरेशन किया है, उसकी उम्र 25 साल है, जबकि इसके पहले एक 9 साल के बच्चे के पेट से वो बाल निकाल चुकी हैं और उसके बाद एक 18 साल की लड़की के पेट से भी ऴो बाल निकाल चुकी हैं।

प्रेग्नेंसी के दौरान पड़ी बाल खाने की आदत

25 वर्षीय महिला के फिलहाल तीन बच्चे हैं। इनमें से एक 5 वर्ष, दूसरा 2 वर्ष और तीसरा पांच माह का है। महिला द्वारा डॉच्टर को बताया गया कि उसे दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान बाल खाने की आदत पड़ गई थी, जो देखते ही देखते इतनी बढञ गई कि वो खुद के बाल तो खाती ही थी, साथ ही साथ जमीन पर पड़े मिलने वाले दूसरों के बाल भी खा जाया करती थी। महिला के तीसरे बच्चे के बाद उसने बाल खाना बंद कर दिया, लेकिन तभी से उसके पेट में दर्द रहने लगा।

आपरेशन करने के लिए पेट खोला, तो…

पेट में दर्द रहने के कारण महिला द्वारा यूपी के बांदा जिला स्थित मेडिकल कालेज में भी डॉक्टरों को दिखाया गया और डॉक्टरों द्वारा अल्ट्रा साउंड भी कराया गया, लेकिन पता नहीं चल पाया। बाद में महिला ने सर्जन डॉ निर्मला गेहानी को दिखाया। डॉ गेहानी द्वारा महिला का सीटी स्कैन करवाया, जिसमें पता चला कि उसके पेट में एक प्रकार की गठान है। लेकिन, जब उसे निकालने के लिए आपरेशन किया गया तो सारी स्थिति सामने आ गई।

वरना हो जाती महिला की मौत

बालों को खाने की आदत के चलते महिला का आमाशय पूरी तरह से भर चुका था। साथ ही, बालों के गुच्छे ने आंतों के एक हिस्से को पूरी तरह से चोक कर दिया था। इसी के चलते महिला कई दिनों खाना भी नहीं खा पा रही थी। महिला के अनुसार, वो जो भी खाती, चंद सेकंडों में ही उसे उल्टी हो जाती। इसलिए डॉक्टरों ने उसे ड्रिप के जरिए खाने की शक्ति पहुंचाने का निर्णय लिया। डॉ निर्मला गेहानी का कहना है कि अगर समय रहते महिला का आपरेशन न होता तो शायद उसकी जान न बच पाती।

Updated on:
29 May 2024 01:35 pm
Published on:
29 May 2024 01:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर