
भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के लिए भीषण गर्मी की वॉर्निंग जारी की है। बता दें कि खासतौर पर प्रदेश के 18 जिलों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कास बात ये है कि इनमें से कुछ जिले तो ऐसे भी हैं, जहां रात के समय भी लू चलेगी, जबकि करीब सभी जिलों में रात के समय गर्म हवाओं का दौर देखने को मिलेगा। इसी के साथ मौसम विभाग की लोगों से अपील है कि सूरज निकलने से लेकर अस्त होने तक घरों के भीतर ही रहें। धूंप के सीधे तौर पर संपर्क में न आएं। ये बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।
वहीं, भोपाल स्थित मध्य प्रदेश मौसम विभाग की मानें तो राज्य के गुना, टीकमगढ़ जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। यहां रात के समय भी लू चलेगी। हालात इतने बिगड़ने की संभावना है कि यहां लोगों के कूलर और एसी तक काम न करें। लगातार अधिकतम तापमान बना रहने के कारण घरों में रहने वाले बीमार लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित होने की ज्यादा संभावना है। इसके अलावा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, दमोह, सागर, छतरपुर, निवाड़ी जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी। यहां रात में लू चलने की संभावना तो नहीं है, पर गर्म हवाओं का दौर यहां भी जारी रहेगा। उपरोक्त सभी जिलों में सूरज की धूप स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है, इसलिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
इसके साथ ही उमरिया जिले के अधिकतर इलाकों में दिन के साथ साथ रात में भी लू चलने की संभावना है। वहीं, विदिशा, रायसेन, खंडवा, खरगौन, उज्जैन, देवास, अगरमालवा, कटनी, जबलपुर, मंडला, पन्ना जिलों में कुछ स्थानों पर सूरज की धूप के कारण लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। तापमान लगातार अधिकतम बना रहेगा। मौसम विभाग ने इसपर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
भोपाल, बुरहानपुर, बड़वानी, रतलाम, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, मैहर जिलों में दिन के समय लू चलेगी। इसलिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यानी तापमान 40 डिग्री से अधिक होने की स्थिति में घर से बाहर न निकले, साथ ही अगर पहले से बाहर हैं तो किसी चार दिवारी में रहकर ही दिन गुजारें।
Updated on:
29 May 2024, 10:32 AM IST
Published on:
29 May 2024, 10:32 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.