24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Double Murder Case : पिता और भाई की हत्या कर भागी नाबालिग हरिद्वार में कर रही थी पूजा, जानें फिर क्या हुआ

Jabalpur Double Murder Case : दोहरा हत्याकांड में 70वें दिन मिली बड़ी सफलता, लापता रेलवे कर्मचारी की बेटी उत्तराखंड के हरिद्वार में पकड़ा गई है। जबकि युवती का बॉयफ्रेंड और फरार आरोपी मुकुल पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। किशोरी को लाने जबलपुर पुलिस उत्तराखंड रवाना हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 May 2024, 9:05 AM IST

jabalpur double murder

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के लाइन इलाके के अंतर्गत आने वाली मिलेनियम रेलवे कॉलोनी ( Railway Colony ) में रेलवे कर्मचारी और उसके बेटे की हत्या के बाद रहस्यमय तरीके से 70 दिन से लापता उसकी नाबालिग बेटी उत्तराखंड के हरिद्वार में गिरफ्तार कर ली गई है। एसपी आदित्य प्रताप सिंह ( SP Aditya pratap singh ) ने इसकी पुष्टि कर ली है। किशोरी को जबलपुर लाने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है। लेकिन, हत्याकांड का मास्टरमाइंड मुकुल सिंह अब भी नहीं पकड़ा पाया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी हरिद्वार पुलिस को देख लड़की को छोड़कर फरार हो गया।

गौरतलब है कि, सिविल लाइन में रेलवे की मिलेनियम कालोनी निवासी राजकुमार विश्वकर्मा और उनके बेटे तनिष्क की 15 मार्च 2024 को हत्या कर दी गई थी। राजकुमार रेलवे में कर्मचारी थे और पत्नी की मौत के बाद नाबालिग बेटी और बेटे तनिष्क के साथ यहीं रहते थे। दोहरी हत्या के बाद उनकी नाबालिग बेटी रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। जांच में पता चला कि हत्या राजकुमार के पड़ोसी रेलवे अधिकारी के बेटे मुकुल ने की थी। जो फरार हो गया। 70 दिन से उसकी तलाश की जा रही थी।

यह भी पढ़ें- Bhojshala ASI Survey : खुदाई में फिर मिल गए दो बड़े अवशेष, आज से भोजशाला में शुरु हुआ GPR और GPS मशीन से सर्वे

पिता-भाई के हत्यारे के साथ नजर आई थी किशोरी

घटना के कुछ घंटे के मिले फुटेज से पुलिस को पता चला था कि किशोरी हत्या के आरोपी के साथ ही थी। बाद में उसके मध्यप्रदेश सहित देश के कई शहरों में आरोपी मुकुल के साथ वीडियो व फोटो सामने आए थे। लेकिन पुलिस उनतक नहीं पहुंच पा रही थी। उनकी नेपाल यात्रा की भी फुटेज पुलिस को मिली थी।

यह भी पढ़ें- Truck Cutting Live Video : हाईवे पर हैरतअंगेज चोरी, बाइक पर आए बदमाश, चलते ट्रक पर चढ़े, तिरपाल काटकर ले गए हजारों का माल

हरिद्वार के मंदिर में पुलिस ने रोका

बताया गया है कि जबलपुर पुलिस ने सभी राज्यों की पुलिस को आरोपी मुकुल और किशोरी का विवरण भेजा है। इसी के जरिए किशोरी हरिद्वार के एक मंदिर में उत्तराखंड पुलिस के हाथ लग गई। संदिग्ध लगने पर उसे थाने ले जाया गया और पूछतांछ के बाद जबलपुर पुलिस को सूचना दी गई। जबकि मुकुल फरार हो गया।