सवाई माधोपुर

ट्रेनों में वारदात अंजाम देने वाला शातिर गिरफ्तार, उठ सकते हैं कई वारदातों से पर्दे

चार माह पूर्व मालाणी एक्सप्रेस में यात्री का मोबाइल व अन्य सामान चोरी करने के आरोप में जीआरपी ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध कई मामले दर्ज है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2019, 9:20 PM IST
ट्रेनों में चोरी का शातिर आरोपी गिरफ्तार, उठ सकते हैं कई वारदातों से पर्दे
ट्रेनों में चोरी का शातिर आरोपी गिरफ्तार, उठ सकते हैं कई वारदातों से पर्दे

नागौर/सवाई माधोपुर

चार माह पूर्व मालाणी एक्सप्रेस में यात्री का मोबाइल व अन्य सामान चोरी करने के आरोप में जीआरपी ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध कई मामले दर्ज है। आरोपी से अन्य ट्रेनों में भी चोरियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद ट्रेनों में हुई कई वारदातों से पर्दे उठ सकते हैं।

यह है पूरा मामला

जीआरपी थानाधिकारी हेमसिंह के अनुसार गत एक जून को जोधपुर निवासी मुजाहिद इस्लाम ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह ट्रेन संख्या 14659 में 30 मई को यात्रा कर रहा था। उस दौरान फुलेरा से मकराना के बीच उसका बैग चोरी हो गया, जिसमें मोबाइल, कागजात व कुछ रुपए थे। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच मकराना पुलिस चौकी प्रभारी लालचंद को सौंपी।

उठ सकते हैं कई वारदातों से पर्दे

जीआरपी ने जांच के बाद सवाईमाधोपुर जिले के भगवतगढ़ निवासी केशव उर्फ राजेश मीणा (24) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में जीआरपी थाना कोटा, सवाईमाधोपुर, गंगापुरसिटी में चोरी व आम्र्स एक्ट में मामले दर्ज है। आरोपी से अन्य ट्रेनों में भी चोरियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद ट्रेनों में की गई कई वारदातों से पर्दे उठ सकते हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

Updated on:
20 Oct 2019, 9:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Sawai Madhopur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: पूर्व मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी आशा देवी जीतीं, जिला परिषद में कांग्रेस का दबदबा

ब्यावर-दौसा-भरतपुर के बीच 277 किमी लंबा बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

आखिर 6 महीने से क्यों नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन? सवाईमाधोपुर में 1500 उपभोक्ता परेशान, जानें अफसर ने क्या कहा

राजस्थान का सबसे रोमांचक सरपंच चुनाव, एक ग्राम पंचायत में उतरे ‘रिकॉर्ड’ 43 प्रत्याशी- चुनाव चिन्ह ही पड़ गए कम, जानिए फिर क्या हुआ?

राजस्थान में 5 अरब का अमरूद कारोबार, प्रोसेसिंग यूनिट के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई सरकार; 20 हजार परिवार जुड़े