सवाई माधोपुर

Gangapurcity: शौचालय में बीड़ी जलाते ही धमाका! शख्स का चेहरा झुलसा; डॉक्टर ने बताई वजह

सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी में शौचालय में बीड़ी जलाते ही अचानक धमाका हो गया। गांधी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय राजू वर्मा का चेहरा, बाल और छाती झुलस गए। डॉक्टर के अनुसार, सीवरेज से बनी मीथेन गैस आग की वजह हो सकती है।
2 min read
gangapurcity toilet blast
राजू वर्मा (पत्रिका फोटो)

गंगापुरसिटी (सवाई माधोपुर): राजस्थान के सवाई माधोपुर में गंगापुरसिटी शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शौचालय के अंदर बीड़ी सुलगाने की एक छोटी सी भूल जानलेवा साबित हो गई। गांधी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय राजू वर्मा गुरुवार सुबह करीब सात बजे अपने घर के शौचालय में गए थे। वहां उन्होंने जैसे ही बीड़ी पीने के लिए माचिस की तिली जलाई, शौचालय में अचानक जोरदार धमाका हुआ और पूरा कमरा आग का गोला बन गया।

बता दें कि आग इतनी तेज थी कि राजू वर्मा का चेहरा, बाल और छाती गंभीर रूप से झुलस गए। विस्फोट के तुरंत बाद वे चिल्लाते हुए किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर भागे। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें राजकीय चिकित्सालय गंगापुर सिटी ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गनीमत यह रही कि समय रहते बाहर निकलने के कारण उनकी जान बच गई, हालांकि आग के प्रभाव से उनका चेहरा काला पड़ गया था।

राजू वर्मा

यह रहा विस्फोट का मुख्य कारण

अस्पताल के पीएमओ (चिकित्सा अधिकारी) डॉ. वृजेंद्र गुप्ता के अनुसार, इस दुर्घटना की मुख्य वजह शौचालय के पाइपों के जरिए फैली ज्वलनशील मीथेन गैस थी। राजू वर्मा का शौचालय सीधे सीवरेज लाइन से जुड़ा हुआ है।

बारिश के मौसम में सीवरेज के भीतर नमी और गंदगी के कारण मीथेन गैस अत्यधिक मात्रा में बनती है। जब यह गैस पाइप के रास्ते शौचालय के बंद कमरे में एकत्रित हो जाती है, तो माचिस या किसी भी छोटी चिंगारी के संपर्क में आते ही भयानक विस्फोट का रूप ले लेती है।

चेहरा झुलसा

हादसे से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां

  • शौचालय के अंदर कभी भी बीड़ी, सिगरेट या माचिस न जलाएं।
  • शौचालय का इस्तेमाल करने से पहले कुछ देर दरवाजा खुला रखें या एग्जॉस्ट फैन चालू करें।
  • शौचालय के स्विच बोर्ड से किसी प्रकार की चिंगारी न निकले, इसका विशेष ध्यान रखें।
  • सीवरेज पाइप में यू-बैंड या पी-ट्रैप का इस्तेमाल करें ताकि जहरीली और ज्वलनशील गैसें घर के अंदर न आ सकें।
Updated on:
08 Aug 2026 06:29 pm
Published on:
08 Aug 2026 06:29 pm
Also Read
View All
लालसोट-गंगापुर हाईवे पर हादसा: शोक सभा से लौट रहे युवक की मौत, पांच घायल, मृतक की चार माह पहले ही हुई थी शादी

‘चोटी के बदमाश जेल में…’ सवाईमाधोपुर महिला थाने की वायरल रील पर छिड़ी बहस, BJP नेत्री संग दिखीं पुलिस अफसर

Sawai Madhopur News : घरों में अचानक दौड़ा करंट, युवक की मौत, गर्भवती घायल, भड़के ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

सवाई माधोपुर डिपो को 8 नई रोडवेज बसों की सौगात, 41 बसों के बेड़े से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Sawai Madhopur : गांव की बेटी सीमा मीणा ने प्रतिभा और मेहनत से बनाई बॉलीवुड में पहचान, युवतियों के लिए बनी प्रेरणास्रोत