सवाई माधोपुर

राजस्थान के सरकारी स्कूल में ‘चिकन पार्टी’: पक रहा था मीट…और बड़ी तसल्ली से सेंक रहे थे रोटियां, वीडियो वायरल होते ही मची खलबली

गंगापुरसिटी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तालाब ढाणी में बच्चों को छुट्टी देकर विद्यालय परिसर में मीट और रोटियां पकाने का वीडियो वायरल हुआ। ग्रामीणों के विरोध के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। डीईओ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
2 min read
Rajasthan Education System
रोटियां सेंकते हुए (वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर)

गंगापुरसिटी (सवाईमाधोपुर): गंगापुरसिटी ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तालाब ढाणी, हिंगोटया से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। विद्यालय परिसर में मीट और रोटियां पकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। बच्चों को बिना पूर्व सूचना छुट्टी देकर विद्यालय में चिकन पार्टी चल रही थी।

दरअसल, सोमवार को विद्यालय में अचानक बच्चों की छुट्टी कर दी गई। ग्रामीणों ने देखा कि मुख्य गेट अंदर से बंद था। संदेह होने पर कुछ ग्रामीण दीवार फांदकर अंदर पहुंचे तो संस्था प्रधान अमर सिंह मीना कुर्सी पर बैठे मिले।

वहीं, भोजन कक्ष में एक व्यक्ति चूल्हे पर टिक्कड़ बना रहा था और भगोने में मीट पक रहा था। ग्रामीणों ने संस्था प्रधान से सवाल-जवाब किए, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। कथित रूप से संस्था प्रधान की हालत भी सामान्य नहीं लग रही थी। ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जो बाद में वायरल हो गया।

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना था कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह का कृत्य अस्वीकार्य है। यह बच्चों के संस्कार और भविष्य से जुड़ा मामला है। ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में इस तरह की गतिविधि कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शिक्षा महकमे में हड़कंप

वीडियो वायरल होते ही शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक देवीलाल मीना ने तत्काल एक्शन लेते हुए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी। उन्होंने कहा कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए शीघ्र रिपोर्ट मांगी गई है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें वहां कोई नहीं मिला।

विद्यालय में 4 जनों का स्टॉफ

जानकारी के अनुसार, विद्यालय में कुल चार स्टॉफ हैं। इनमें से दो शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी लगी हुई है, एक अवकाश पर था और संस्था प्रधान अकेले मौजूद थे। रसोई में बन रहे भोजन की मात्रा देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि आधा दर्जन लोगों के लिए व्यवस्था की गई थी।

उल्लेखनीय है कि शीतकालीन अवकाश के चलते कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी पहले ही घोषित की गई थी। लेकिन विद्यालय स्टॉफ को नियमित रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे।

जांच कमेटी गठित

प्रकरण ध्यान में आया है। मामले को लेकर तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। शीघ्र ही जांच रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-देवीलाल मीना, डीईओ प्रारंभिक, सवाईमाधोपुर

Updated on:
13 Jan 2026 09:52 am
Published on:
13 Jan 2026 04:54 am
Also Read
View All
Rajasthan Tourism: एक्सप्रेस-वे पर चमकेंगे रणथम्भौर-सरिस्का के होर्डिंग्स, पर्यटकों को लुभाने की खास तैयारी

Rajasthan Farmers : परंपरागत खेती से हटकर की खेती, तो लोगों ने उड़ाया मजाक, किसान अवधेश मीना ने कमाई से दिया जवाब

सवाईमाधोपुर: त्योहारी सीजन से पहले चीनी के भाव में भारी गिरावट, मिठाई कारोबारियों और जनता को बड़ा फायदा

सवाई माधोपुर के सूरवाल बांध की बदलेगी तस्वीर, 22 गांवों के खेतों तक पहुंचेगा पानी, किसानों को मिलेंगे ये फायदे

सवाईमाधोपुर पंचायत चुनाव में बदले सियासी समीकरण, आधी सीटों पर महिलाएं बनेंगी प्रधान; जानें कहां कौन लड़ सकेगा चुनाव