सवाई माधोपुर

सवाईमाधोपुर में नवनिर्वाचित सरपंच को मंदिर में घुसकर पीटा, बीच-बचाव करने आई पत्नी से भी मारपीट और अभद्रता

सवाईमाधोपुर के खंडार में नवनिर्वाचित सरपंच रामअवतार बैरवा ने मंदिर में घुसकर मारपीट, पत्नी से अभद्रता और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 6:12 PM IST
sawai madhopur newly elected sarpanch beaten
नवनिर्वाचित सरपंच रामअवतार बैरवा (पत्रिका फोटो)

Sawai Madhopur Newly Elected Sarpanch Beaten: सवाईमाधोपुर जिले के खंडार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोठबिहारी के नवनिर्वाचित सरपंच रामअवतार बैरवा ने गांव के ही कुछ लोगों पर मंदिर में घुसकर मारपीट करने, जातिसूचक अपशब्द कहने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को खंडार थाने में नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवार के साथ पूजा करने गए थे मंदिर

पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी में बताया गया कि सरपंच रामअवतार 10 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे परिवार के साथ काछड़ा माताजी मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग ट्रैक्टर और मोटरसाइकिलों से वहां पहुंचे। उनके हाथों में लाठियां, लोहे की रॉड, तलवार और बंदूकें थीं। आरोपियों ने मंदिर में घुसकर जातिसूचक गालियां दीं और सरपंची नहीं करने देने की धमकी देते हुए उनके साथ मारपीट की।

बचाव करने आई पत्नी से भी मारपीट

रिपोर्ट में बताया कि बीच-बचाव करने आई पत्नी गीता के साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई। बचाव के लिए आए मनोहर के साथ भी मारपीट का आरोप है। वहीं, सात वर्षीय बेटी अनिल और राकेश बैरवा के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर परिवार को बचाया।

परिवार को जान से मारने की धमकी का आरोप

परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने ग्राम पंचायत कार्यालय जाने पर भी जान से मारने की धमकी दी है। घटना में रामअवतार, राकेश और उनकी पत्नी सहित अन्य लोगों को चोटें आई हैं। उन्होंने पुलिस से मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खंडार: सरपंच चुनाव में हार के बाद दो पक्ष भिड़े

बहरावंदा कलां थाना क्षेत्र के बाजोली गांव में सरपंच पद के प्रत्याशी की हार के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। वोट के लिए रुपए लेने के आरोप को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते पथराव में बदल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 40 लोगों को शांति भंग की धमकी में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, सरपंच पद के प्रत्याशी की हार के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर रुपए लेकर वोट देने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए और एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इससे गांव में हंगामे का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर बहरावंडा कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के 20-20 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

यह था मामला?

पुलिस ने बताया कि गांव में चुनाव हार के बाद सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, चुनाव में हार के बाद समाज के एक पक्ष के युवक ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर दिया। इस टिप्पणी से नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी।

घटना से विचलित लोगों ने एकजुट होकर हमले का विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और पथराव व हमला शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लांठी-भांटा चलने लगे। काफी देर तक चले इस घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Updated on:
11 Nov 2026, 6:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल