सवाई माधोपुर

Rajasthan: रणथंभौर दुर्ग पर बाघ का मूवमेंट, अग्रिम आदेश तक दुर्ग-त्रिनेत्र गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद

वन विभाग की ओर से जब भी त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग या रणथम्भौर दुर्ग के आस-पास बाघ-बाघिन का विचरण होता है तो दुर्ग और मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं है।

less than 1 minute read
त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग। ​फोटो: पत्रिका

सवाईमाधोपुर। रणथम्भौर दुर्ग और उसके आस-पास के क्षेत्र में एक बार फिर बाघ का मूवमेंट बना हुआ है। ऐसे में एहतियात के तौर पर वन विभाग ने अग्रिम आदेशों तक रणथम्भौर दुर्ग और त्रिनेत्र गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

इस संबंध में रणथम्भौर बाघ परियोजना के सीसीएफ अनूप के आर की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन माह से रणथम्भौर दुर्ग, त्रिनेत्र गणेश मंदिर व मंदिर मार्ग पर बाघ-बाघिनों का मूवमेंट बना हुआ है।

दीवार की नहीं हो रही मरम्मत

वन विभाग की ओर से जब भी त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग या रणथम्भौर दुर्ग के आस-पास बाघ-बाघिन का विचरण होता है तो दुर्ग और मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं है। दुर्ग की सुरक्षा दीवार कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो रही है, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। पिछले दिनों पुरातत्व विभाग की ओर से कुछ इलाकों में तार फैंसिंग कराई गई थी, लेकिन वह भी महज खानापूर्ति ही साबित हो रही है।

Also Read
View All
राजस्थान : दो किलो चांदी के लिए गला रेतकर महिला की निर्मम हत्या, 26 घंटे बाद हुई सुलह, मेगा हाईवे पर खुला जाम

Rajasthan Murder: राजस्थान में चांदी के लिए कत्ल, दिनदहाड़े महिला के दोनों पांव काटे, इलाके में फैली सनसनी

प्लास्टर के नाम पर मिट्टी डाल रहे हो… शर्म नहीं आती? चोर हो, लुटेरे हो, देश को खा गए, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का फूटा गुस्सा

क्या आप जानते हैं? राजस्थान में यहां 50 साल पहले बिना ट्रेन रोके बनाया था पुल, आज आधुनिक दौर में भी हो रही देरी

Ranthambore: एकता कपूर को भाया जंगल सफारी का रोमांच, बाघिन रिद्धि और शावकों की अठखेलियों ने मन मोहा

अगली खबर