सवाई माधोपुर

Isarda Dam: राजस्थान के ईसरदा बांध से बढ़ाई पानी की निकासी, खोले गए चार गेट

Bisalpur Dam: बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में हाल ही में हुई बारिश के चलते जलस्तर बढ़ने से बनास नदी में पानी की आवक तेज हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Nov 2025, 4:03 PM IST
Isarda-dam
ईसरदा बांध। फोटो: पत्रिका

सवाईमाधोपुर। बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में हाल ही में हुई बारिश के चलते जलस्तर बढ़ने से बनास नदी में पानी की आवक तेज हो गई है। इसके परिणामस्वरूप बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे और शाम 4 बजे ईसरदा बांध से दो बार अतिरिक्त पानी की निकासी की गई।

ईसरदा बांध के गेट नंबर 10 से 2.50 मीटर, गेट 11, 12 और 14 से 3-3 मीटर पानी छोड़ा जा रहा है। इससे ईसरदा बांध के डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में जल प्रवाह तेज हो गया है। जानकारी के अनुसार, पानी की अतिरिक्त निकासी के कारण ऐचेर-बगींना और देवली-डिडायच रपटों पर जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रशासन ने आमजन से इन रपटों से दूरी बनाए रखने का आग्रह किया है।

ईसरदा डैम प्रोजेक्ट के सहायक अभियंता सुरेश चंद्र बैरवा ने बताया कि बीसलपुर बांध से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण बनास नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसी के चलते ईसरदा बांध से भी अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है। जैसे ही पानी की आवक कम होगी, गेट पुन: बंद कर दिए जाएंगे।

Also Read
View All
Sawai Madhopur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: सवाई माधोपुर में जिला परिषद-पंचायत समिति का परिणाम जारी, जिला परिषद में कांग्रेस को मिली 26 में जीत

ब्यावर-दौसा-भरतपुर के बीच 277 किमी लंबा बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

आखिर 6 महीने से क्यों नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन? सवाईमाधोपुर में 1500 उपभोक्ता परेशान, जानें अफसर ने क्या कहा

राजस्थान का सबसे रोमांचक सरपंच चुनाव, एक ग्राम पंचायत में उतरे ‘रिकॉर्ड’ 43 प्रत्याशी- चुनाव चिन्ह ही पड़ गए कम, जानिए फिर क्या हुआ?

राजस्थान में 5 अरब का अमरूद कारोबार, प्रोसेसिंग यूनिट के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई सरकार; 20 हजार परिवार जुड़े