सीहोर

दवा नहीं मिली तो युवक-महिला ने डॉक्टर पर बरसाए थप्पड़, घटना CCTV में कैद, सीहोर के अस्पताल में बवाल

Doctor Slapped by couple- सीहोर के सिविल अस्पताल में उस समय बवाल हो गया जब हमीदिया का पर्चा लेकर आए युवक-महिला ने दवा नहीं मिलने पर डॉक्टर को पिटाई कर दी।
2 min read
Jun 28, 2026
Feature image
Sehore Doctor Slapped Video- अस्पताल में डॉक्टर पर मरीजों ने बरसाए थप्पड़ (फोटो सोर्स -Patrika)

Doctor Slapped Video- मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से चौंका देने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। आष्टा शहर के शासकीय सिविल अस्पताल में शुक्रवार शाम को हमीदिया अस्पताल भोपाल का पर्चा लेकर गोली-दवा लेने पहुंचे लोगों ने डॉक्टर के साथ अभद्रता करते हुए थप्पड़ मार दिया। इससे अस्पताल में मौजूद मरीज और उनके परिजन में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने डॉक्टर की रिपोर्ट पर एक महिला और एक युवक के खिलाफ प्रकरण कायम किया है। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं, लेकिन अभी दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हमीदिया का पर्चा लेकर सिविल अस्पताल में दवा लेने आए थे

पुलिस के अनुसार आष्टा सिविल अस्पताल में भंवरा निवासी ड्यूटी डॉ. भूरेलाल परमार ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे, उसी समय आष्टा की रेखा सोनी और प्रधुमन्न हमीदिया अस्पताल से पर्चे पर लिखी गोली दवा लेने पहुंच गए। वह डॉक्टर परमार को पर्चा दिखाकर गोली-दवा देने पर अड़ गए। डॉक्टर ने उनको मोहर्रम पर्व के चलते स्टोर में कर्मचारी नहीं होने और दूसरा हमीदिया पर्चे पर लिखी गोली दवा सिविल अस्पताल से कैसे दे सकते हैं… का कहा तो भडक गए और कहने लगे कि गोली-दवा नहीं दे सकते तो इतना बड़ा अस्पताल क्यों खोलकर रखा है। यह विवाद कुछ सोनी व प्रधुमन्न ने डॉक्टर के साथ मारपीट शुरु कर दी।

सीसीटीवी में कैद घटना

यह पूरा घटनाक्रम अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। सीसीटीवी में एक महिला डॉक्टर से हाथापाई करती हुई दिख रही है। डॉक्टर परमार ने इस घटना की पूरी जानकारी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित माथुर को देकर आष्टा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी रेखा सोनी, प्रधुमन्न के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस अब तलाश में जुटी हुई है।

नहीं हैं पर्याप्त सुरक्षा गार्ड

सिविल अस्पताल पर आष्टा शहर की एक लाख और आसपास के 150 गांवों की करीब डेढ़ लाख आबाद निर्भर है। इनमें कोई बीमार हुआ तो इलाज कराने यही पहुंचते हैं। इससे रोजाना 500 के आसपास ओपीडी पहुंचती है। वर्तमान में अस्पताल की स्थिति यह हैकि निगरानी और सुरक्षा करने पर्याप्त सुरक्षा गार्ड ही नहीं है। मौजूदा समय में 16 सुरक्षा गार्ड की सख्त जरूरत है, लेकिन उपलब्ध सिर्फ 8 हैं। इन आठ सुरक्षा गार्डों की तीन शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी लगाई जाती है। इससे क्या स्थिति रहती होगी अंदाजा लगा सकते हैं।

Updated on:
28 Jun 2026 05:37 pm
Published on:
28 Jun 2026 05:33 pm