शाहजहांपुर

यूपी के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने टेंपो और मैजिक को रौंदा, 16 की मौत

लखनऊ दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं पांच घायल हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2019, 2:34 PM IST
यूपी के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने टेंपो और मैजिक को रौंदा, 16 की मौत
यूपी के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने टेंपो और मैजिक को रौंदा, 16 की मौत

शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो और टाटा मैजिक को रौंद दिया। ट्रक की स्पीड इतनी अधिक थी कि हादसे के दौरान कंट्रोल करने की कोशिश में ट्रक भी पलट गया। भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं पांच घायल हैं।

हादसा शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना इलाके में लखनऊ-दिल्ली हाईवे का है। लखनऊ दिल्ली हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने टेंपो और मैजिक को टक्कर मार दी। ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। पादसे के बाद मौकै पर चीख पुकार मच गई।

अनन फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से हादसे के शिकार लोगों को निकाला गया। दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 13 पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्ची बताई जा रही है।

वहीं पांच लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भार्ती कराया गया है।

Updated on:
27 Aug 2019, 2:34 PM IST
Published on: