शाहजहांपुर

सपा जिलाध्यक्ष के रिश्तेदार समेत तीन की गोली मारकर हत्या, तनाव

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पुलिस बल तैनात।
2 min read
murder
murder

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुरानी रंजिश के चलते बड़ा खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियों में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस गोलीबारी में एक पक्ष के दो लोग और दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति मारा गया है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरु कर दी है। मरने वालों में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खां का रिश्तेदार भी शामिल है।

यह भी पढ़ें

दो पक्षों में चली गोलियां

घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी की है। जहां पर पुरानी रंजिश के चलते देर शाम दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। इस खूनी संघर्ष में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक पक्ष के मुशीर खान और दूसरे पक्ष के इसरार और इमरान गोली लगने से मारे गए। सोनू नाम का युवक गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। मरने वाले दो युवक आपस में सगे भाई हैं। दूसरे पक्ष का मरने वाला मुस्लिम समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान का करीबी रिश्तेदार है।

यह भी पढ़ें

तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। क्योंकि इस बात की आशंका जाहिर की जा रही है कि इस मामले में एक बार फिर बड़ा संघर्ष हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके पूरी घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

चुनावी रंजिश

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खान का कहना है कि चुनावी रंजिश चली आ रही है। एक ही पक्ष ने गोलियां चलाई हैं। ये लोग इसी तरह से दबंगई करते हैं। पुलिस अधीक्षक एस चिनप्पा का कहना है कि पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

यह भी पढ़ें

Published on:
07 Sept 2018 08:57 am
Also Read
View All
UP Crime: ‘3 साल तक बेटी से दुराचार, गर्भवती होने पर खिलाईं गोलियां’, शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता की मौत

वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?