scriptAaj Ka Dainik Rashifal 7 September 2018 : वृष राशि में चंद्रमा गोचर कुंडली के छठे भाव में, जानिए कैसा बीतेगा दिन | Aaj ka rashifal 7 September dainik horoscope aquarius zodiac sign date | Patrika News
आगरा

Aaj Ka Dainik Rashifal 7 September 2018 : वृष राशि में चंद्रमा गोचर कुंडली के छठे भाव में, जानिए कैसा बीतेगा दिन

Aaj ka Vrish Rashifal 07 September 2018 in Hindi: आज का राशिफल, Today Taurus Horoscope, आज का वृष राशिफल, उत्तम रहेगा आज का दिन, मिलेगी कार्यो में सफलता

आगराSep 07, 2018 / 02:05 pm

Bhanu Pratap

आज है शुक्रवार। 7 सितम्बर, 2018। यह तो सब जानते ही हैं कि ग्रहों का हमारे जीवन और दैनिक क्रियाओं पर प्रभाव पड़ता है। हमारे जीवन को ग्रह संचालित करते हैं। ग्रहों की चाल से हम चालित होते हैं। ज्योतिष ग्रहों की चाल के आधार पर भविष्य बताता है। हम आपको बता रहे हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा। वृष राशि में चंद्रमा गोचर कुंडली के छठे भाव में है। इसका अत्यधिक प्रभाव होने वला है। कन्या राशि वाले अगर शेयर मार्केट और दलाली का काम कर रहे हैं तो उन्हें फायदा हो सकता है। यहां पढ़िए आज आपके जीवन में क्या घटित होने वाला है। काम बनेंगे या बिगड़ेंगे। क्या करें कि सफलता मिले।
Aries (मेष)
जहां भी काम करते हैं और जो भी काम करते हैं, वहां आपकी जरूरत महसूस हो सकती है। आपके मन में रोमांस या प्रेम की भावना रहेगी। काम पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में कुछ जरूरी बदलाव भी हो सकते हैं। इनसे आपको थोड़ा फायदा मिल सकता है। नए मौके भी सामने आ सकते हैं। रुटीन काम समय पर पूरे होंगे। उनमें आपको सफलता भी मिल सकती है।

Taurus (वृष)
आप नौकरी या बिजनेस में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। कोई करीबी इंसान आपकी मदद करेगा। आपको रिश्तों के मामलों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। चंद्रमा आज गोचर कुंडली के छठे भाव में रहेगा। कामकाज के लिहाज से आप बहुत मेहनत करेंगे और उतने ही महत्वाकांक्षी हो सकते हैं। आज आप किसी काम को अलग ढंग से करने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक या तुरंत निवेश करने के मामले आपके सामने आ सकते हैं। पैसों के मामले में पूरे दिन की प्लानिंग पहले से ही बनाकर रखें।

Gemini (मिथुन)
आप उतना ही पैसा निवेश करें, जितना कर सकते हैं। गोचर कुंडली के पांचवें भाव का चंद्रमा आपके वादे पूरे करवा सकता है। दूसरों से आपने जो वादे किए हुए थे, उनको पूरा करने में आधे से ज्यादा दिन बीत सकता है। आप दूसरों की जरूरतें और उनकी स्थितियां अच्छी तरह समझ सकेंगे। संतान से मदद मिल सकती है। आपकी योजनाएं भी सफल रहेंगी।।

Cancer (कर्क)
सहयोग और समझौते से आप आगे बढ़ेंगे। आपको तारीफ और सम्मान मिल सकता है। साथ वाले लोगों में इज्जत बनाना चाहेंगे। आपके लिए कम बोलना और ज्यादा सुनना ही बेहतर रहेगा। आसपास के लोगों से सहानुभूति रखें। रोमांस में समय बीतेगा। बहुत से मामलों में आप सफल हो जाएंगे। आपको कुछ मामलों में धैर्य भी रखना जरूरी है। पैसे और सम्पत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण सौदे हो सकते हैं।

Leo (सिंह)
सेविंग बढ़ सकती है। ऑफिस के कुछ लोग आपको बड़ी जिम्मेदारी के लिए उकसा सकते हैं। इससे आपको फायदा हो सकता है। टैक्स, निवेश और उधार पैसा देने के मामले सामने आ सकते हैं। किसी योग्य और पेशेवर सलाहकार से कॉन्टैक्ट हो सकता है। विपरीत ***** के लोग आपको सपोर्ट कर सकते हैं। किसी यात्रा की योजना भी बन सकती है। आप हर काम में हिम्मत रखें तो सफलता मिल सकती है।

Virgo (कन्या)
कामकाज में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे तो आपके काम पूरे हो सकते हैं। आपके सामने जो भी कठिनाई या परेशानी है, वो थोड़े समय में खत्म हो जाएगी। अपनी ताकत का सही उपयोग करने की कोशिश करेंगे। एकाग्रता रखें तो बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। पुराना कोई विवाद भी खत्म हो सकता है। वाणी से सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ लोगों से भावनात्मक जुड़ाव भी महसूस हो सकता है। बिजनेस में फायदा हो सकता है। शेयर मार्केट और दलाली का काम करने वाले लोगों को भी फायदा हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्हीकल खरीदने की योजना भी बन सकती है।
Libra (तुला)
आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिना प्लान किए कोई बड़ा काम भी जल्दी हो जाएगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। आपका ध्यान पैसों की व्यवस्था पर रहेगा। खरीददारी हो सकती है। पैसे कमाने के भी मौके आपको मिल सकते हैं। किसी पुरानी चीज की खरीदी या बिक्री भी हो सकती है। कुछ दोस्त आपको अचानक मिल सकते हैं। दोस्त, प्रेमी, संतान, सभी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। दूसरों की जरूरतें और उनकी भावनाएं भी आप समझ सकते हैं। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है।

Scorpio (वृश्चिक)
ऑफिस या फील्ड में आपके दिए गए सुझावों का सम्मान हो सकता है। कुछ लोग आपकी बात मानेंगे। पूरे जोश से काम करेंगे। किसी रचनात्मक काम में संतान का भी साथ मिल सकता है। आक्रामकता को काबू में रखें, तो ज्यादातर लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। अचानक आपसे कोई मिलने आ सकता है। रहस्यपूर्ण मामलों की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ा हुआ रहेगा।

Sagittarius (धनु)
आप पर बड़े और खास काम निपटाने का दबाव रहेगा। आपको कोई अच्छी योजना भी बनानी पड़ेगी। कुछ ख़ास काम निपट जाएंगे और कुछ अधूरे रह सकते हैं। आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के दिमाग में अच्छे प्लान रहेंगे लेकिन अधिकारी आपकी बातों या आइडिया से संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। इसके लिए आपको एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी। मेहनत का फल आपको कुछ कम ही मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों का पैसा फंस सकता है। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भाई-बहनों का भी सहयोग नहीं मिल पाएगा। आपकी किसी बात से विवाद भी हो सकता है। सेहत के मामले में कोई बड़ी परेशानी नहीं रहेगी लेकिन आपको सावधान रहना होगा।

Capricorn (मकर)
निवेश, खरीदी-बिक्री और जमीन-जायदाद के लिहाज से दिन अच्छा है। मकर राशि वाले लोगों को फायदा हो सकता है। आज आप खुद में बदलाव करने की कोशिश भी कर सकते हैं। किसी खास मामले में आप काफी उत्साहित रहेंगे। अपने काम और करियर पर ध्यान दें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके करियर को भी मजबूती मिल सकती है। अपोजिट जेंडर वाले लोग आपके फेवर में रहेंगे।

Aquarius (कुंभ)
आपकी राशि के लिए चंद्रमा अच्छी स्थिति में है। आज आपको किए गए कामों का पूरा फल मिल सकता है। आपका मन बहुत सक्रिय रहेगा। आपको भविष्य से जुड़े कुछ अच्छे इशारे भी मिल सकते हैं। कॉन्फिडेंस से किए गए आपके काम पूरे हो सकते हैं। जरूरी कामों के लिए खुद को समय दें। जिम्मेदारी के कामों पर भी आपको पूरा ध्यान देना होगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए अच्छा दिन है। आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। उत्साह रहेगा। पैसों के मामले में चली आ रही रुकावटें खत्म हो सकती हैं। अटके हुए काम भी पूरे होंगे।

Pisces (मीन)
साथ के लोगों की खुशी में आप शामिल होंगे। खुद को जितना उदार रखेंगे, उतनी ही आपकी परेशानियां कम हो जाएंगी। पारिवारिक संबंधों को महत्व देंगे। अविवाहित लोगों को कोई विवाह प्रस्ताव भी मिल सकता है। कोई दोस्त या बिजनेस का साथी पैसा कमाने का भी नया तरीका बता सकता है। माता-पिता से दूर कहीं रहते हैं, तो पैतृक निवास की यात्रा हो सकती है।

आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते हैं।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा

संजय प्लेस, आगरा

मोबाइलः 9219615700

 today horoscope

Home / Agra / Aaj Ka Dainik Rashifal 7 September 2018 : वृष राशि में चंद्रमा गोचर कुंडली के छठे भाव में, जानिए कैसा बीतेगा दिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो