तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलके किसानों की बड़ा नुकसान हुआ है, गन्ने की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है।
शाहजहांपुर। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन किसान को बड़ा नुकसान हुआ है। भारी बारिश के चलते गन्ना, बाजरा और अगैती धान की फसल खराब हो गई है। तेज बारिश और लगातार हवा के कारण फसल खेतों में बिछ गई है। फसल की बर्बादी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
गन्ना कि फसल बर्बाद
दरअसल पिछले कई सालों की अपेक्षा इस बार गन्ने की फसल अच्छी मानी जा रही थी, किसान अपनी गन्ने की फसल को देखकर बेहद खुश था और अपनी फसल के ही बलबूते रोज नए नए सपने देख रहा था। गन्ना किसान स्वदेश शुक्ला की मानें तो इस बार उनकी गन्ना की फसल बेहद अच्छी है। हर साल की अपेक्षा इस बार गन्ने से खुशहाली दिखाई दे रही थी लेकिन पिछले दो दिनों से हो रही बेतहाशा बरसात ने जिले के किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है।
छान की फसल को भी नुकसान
वैसे तो अगैती धान सहित लगभग सभी फसलों के लिए ये बारिश हानिकारक है लेकिन खासकर गन्ना की फसल इस बरसात से पूरी तरह बर्बाद हो गई है। तेज हवा के चलते खेतों में खड़ी गन्ना की फसल खेतों में गिर गयी है, जिससे गन्ने की जड़ उखड़ गई हैं और गन्ने की अगली फसल ज्यादा प्रभावित होगी। इसके अलावा जो गन्ने की फसल है उसमें वजन की खासी कमी के साथ रस भी कम होने से चीनी मिलें अपनी मनमर्जी से कटौती करेंगी।
क्या कहना है विशेषज्ञ का
केंद्रीय कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ एसके वर्मा के अनुसार लगातार हो रही इस बरसात से मौसमी सब्जियों,अगैती धान की फसल के साथ साथ खासकर गन्ना की फसल प्रभावित हुई है। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं से गन्ना किसानों को बड़ा नुक्सान हुआ है। इतना ही नहीं गन्ना की फसल बर्बाद होने के चलते चीनी भी कम हो पाएगी। इससे एक तरफ महंगाई बढ़ने की संभावना है वहीं किसानों को भारी नुकसान हुआ है।