
मथुरा। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान छेड़ रखा है। इसी अभियान के तहत देर रात पुलिस गोवर्धन बरसाना रोड पर रेलवे फाटक पर चैकिंग कर रही थी तभी गोवर्धन की तरफ से आते हुए बाइक सवार दो युवकों पर शक हुआ। पुलिस ने इन दोनों को रोकने की कोशिश की तो संदिग्ध भागने लगे। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर दोनों युवकों को पकड़ लिया और जब पुलिस ने इनका आपराधिक इतिहास छाना तो पता चला कि इनमें से एक बदमाश 12 हजार का इनामी है।
इनामी बदमाश गिरफ्तार
मथुरा जिले की पुलिस के हाथ उस वक्त एक सफलता लगी जब गोवर्धन थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान 12 हजार रूपए के इनामी टटलू गैंग के एक शातिर बदमाश को दबोच लिया। गोवर्धन थाना पुलिस बरसाना रोड पर रेलवे फाटक के समीप वाहन चैकिंग कर रही थी इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध पुलिस को आते दिखाई दिए, पुलिस के रोकने पर दोनों बदमाश भागने की कोशिश करने लगे इसी दौरान बाइक स्लिप हो गई। दोनों सड़क पर गिर गए मगर पुलिस के पहुंचने से पहले एक बदमाश बाइक लेकर भाग गया लेकिन दूसरे बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश गोवर्धन थाना क्षेत्र के देवसेरस गांव का शातिर सूफी उर्फ सूफियान है। बताया जा रहा है दोनों बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में थे। वारदात को अंजाम देते उससे पहले ही पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान पकड़ लिया। सूफी कुख्यात टटलू गैंग का सक्रिय सदस्य है और उस पर लूट, नशीले पदार्थ की तस्करी आदि के सात केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं। मथुरा जिले कि पुलिस द्वारा सूफी पर 12 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है ।
जेल भेजा गया
मथुरा के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि जनपद में बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के अनुसार बदमाशों की धरपकड़ का अभियान चल रहा है। गोवर्धन पुलिस ने सूफी नाम के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है इस बदमाश पर लूट, नशीले पाउडर कई संगीन मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वैधानिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
Published on:
23 Sept 2017 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
