मथुरा में यमुना मिशन के बैनर तले यमुना को स्वच्छ रखने के लिए रैली निकाली गयी। इस रैली की शुरुआत मसानी के केदार धाम से की गयी और इसका समापन यमुना किनारे बने मोक्ष धाम पर किया गया। आईआईटी रुड़की से आये हुए छात्र राजेश ने बताया कि हम अपनी संस्कृति को बचाना चाहते हैं। उसको समझने के लिए और उसको देखने के लिए उसकी साफ सफाई के लिए हम आए हैं। देश के ही नहीं बल्कि विदेशी छात्र छात्रएं भी हमारे साथ इस यमुना रैली में भाग लेने के लिए आये हुए हैं। आईआईटी रुड़की से आयी छात्रा रूपाली ने बताया कि हम लोग करीब 150 छात्र और छात्राएं आये हैं, जिनमें इंजीनियरिंग और एग्रीकल्चर के स्टूडेंट भी शामिल हैं। छात्र छात्राओं ने जनता से भी अपील की कि वह युमना के स्वतच्छ बनाने में सहयोग करें।