शाहजहांपुर

खुशियां मातम में हुई तब्दील; गुस्से में तमतमाए प्रधान पति ने क्यों किया खौफनाक कांड?

UP Crime: प्रधान पति नें गुस्से में खौफनाक कांड कर डाला। उसने एक शख्स की गोलीमार कर हत्या कर दी। जानिए, पूरा मामला क्या है?
less than 1 minute read
shahjahanpur news
गुस्से में तमतमाए प्रधान पति ने शख्स को मारी गोली। फोटो सोर्स-Ai

UP Crime: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। नामकरण समारोह में ना बुलाने से नाराज प्रधान पति ने बच्चे के पिता की गोलीमार कर हत्या कर दी।

शाहजहांपुर में युवक की गोलीमार कर हत्या

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। पुलिस का कहना है कि 23 साल के अवनीश कुमार ने मोहनपुर गांव में अपने बेटे के नामकरण समारोह के अवसर पर भोज का आयोजन किया था। गांव का प्रधान पति सुखदेव (48) को कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। इसके बावजूद वह समारोह में पहुंच गया। यहां पहुंच कर उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों की माने तो उसने 2 राउंड फायर किए।

नामकरण समारोह में नहीं बुलाने पर हत्या

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी का मामले को लेकर कहना है कि इस दौरान एक गोली अवनीश को लग गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी का कहना है कि घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिवार और मेहमानों ने आरोपी को वहीं पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सुखदेव गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। द्विवेदी ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और अपराध में इस्तेमाल हथियार की तलाश जारी है।

Also Read
View All
UP Crime: ‘3 साल तक बेटी से दुराचार, गर्भवती होने पर खिलाईं गोलियां’, शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता की मौत

वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?