शाहजहांपुर

पत्नी ने पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

पत्नी ने पति के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी मौके से फरार हो गई।  
2 min read
Wife Burned Alive
पत्नी ने पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

शाहजहांपुर। अभी तक आप ने पति की हैवानियत की घटनायें सुनी होंगी लेकिन यहां पत्नी द्वारा हैवानियत की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामला यूपी के शाहजहांपुर का है जहां एक पत्नी ने घर में सो रहे पति को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया और घर से फरार हो गई। पति को बेहद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।

भाइयों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

दरसल वारदात थाना खुटार क्षेत्र के कस्बे की है। जहां के रहने वाले अनिल गुप्ता ने मरने से पहले बताया कि वह अपनी छत पर सो रहा था इसी बीच उसकी पत्नी पुष्पा अपने भाइयों के साथ घर की छत पर पहुंची और पत्नी के भाइयों ने अनिल गुप्ता को पकड़ लिया, पत्नी ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी अपने भाइयों के साथ मौके से फरार हो गई। चीख पुकार सुनने पर उसके छोटे भाइयों और पड़ोसियों ने मिलकर किसी तरह से आग बुझाई। परिजनों की मानें तो पति पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते पत्नी ने पेट्रोल डालकर पति को आग के हवाले कर दिया। आनन-फानन में गंभीर हालत में पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों की मानें तो पति 95% से ज्यादा जल चुका था ज्यादा जल जाने के कारण उसकी मौत हो गई है।

क्या कहना है पुलिस का

वहीं मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि परिजनों की तरफ से पत्नी और उसके दो भाइयों के खिलाफ तहरीर आई है। तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।

Published on:
08 Jul 2018 03:35 pm
Also Read
View All
वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा