सुबह शुरू हुआ 'जनता दर्शन' दोपहर दो बजे तक जारी रहा। इस दौरान मथुरा के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने पेयजल की अपर्याप्त व्यवस्था की समस्या और गांवों में सार्वजनिक स्थलों व मार्गों पर अवैध अतिक्रमण होने की शिकायतें रखीं। लोगों ने गलत बिजली बिल में संशोधन न किए जाने, अघोषित बिजली कटौती होने और नए ट्यूबवेल कनेक्शन के एस्टिमेट जमा होने के महीनों बाद भी कनेक्शन का पूरा सामान न मिलने की शिकायतें कीं।