पीलीभीत सदर विधायक खबरों के बाजार में इन दिनों खासे छाए हुए हैं। हाल ही में उनकी भट्ठा स्वामी व एसोसिएशन के अध्यक्ष मखदूम खां को धमकाने का ऑडियो वायरल हुआ था। अब उनका एक और आडियो वायरल हुआ है। इस बार विधायक ने रोडवेज के एआरएम सुनील कुमार निगम को धमकी देते हुये उन्हे मारने पीटने की बात कही है। वायरल ऑडियो में वो कहते है कि ‘‘ क्यों भाई एआरएम साहब दिमाग खराब है आपका, तुमने कहा कि माननीय जी का फोन आया था तो मैं अब तुम्हे ड्यूटी जॉइन नहीं करांऊगा। मैंने तुमसे कहा था कि नौकरी चली जायेगी तुम्हारी, मैं तुम्हें उठाकर फेंक दूंगा, होंगे किसी चक्कर में, एक बात कहूं एक तो तुम डेढ़ फीट के हो, पौने दो फिट के रह जाओगे, फिर बोले कि ***** मारते-मारते हिरन बना दूंगा तेरे लिये।