परिजनों का कहना है कि शराब की लत के चलते महिला का पति उदयभान सिंह सारी जमीन बेचकर पांच छह साल पूर्व गांव छोड़कर चले गए थे। महिला का बेटा भी शादी के बाद पत्नी को लेकर दस वर्ष पूर्व कहीं बाहर चला गया। गांव में सिर्फ मां राजवती और मानसिक मंदित बहन रानी के साथ रहती थीं। आर्थिक तंगी में हालात दुश्वार हुए तो उन्होंने मौत को गले लगा लिया। पहले बेटी रानी को जहर दिया, बाद में स्वयं भी खा लिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।