शुरू किया उत्पीड़न
रोहित अग्रवाल ने बताया कि जिसके कारण उसकी बिलिंग रोकी गई, उसके साक्ष्य मांगे, तो उसकी बिलिंग तो शुरू करा दी, लेकिन उससे नाजायज लाभ की मांग करने लगे और दोबारा धमकी दी, कि यदि उनकी बात नहीं मानी, तो फिर उसको फंसा दिया जाएगा। इसके बाद उसको फिर से फंसा दिया गया। उस पर आरोप लगाया गया कि उसके यहां के मोबाइल पुणे में बिक्री हुए हैं। इस षडयंत्र में उसे फंसाकर कंपनी से मिलने वाला करीब 1.25 लाख का उसका इन्सेटिव रुकवा दिया गया। व्यापार में हुई इस हांनि से उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई, जिसके बाद उसने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।