शामली

यूपी : जिलाबदर गाैकश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल, दाे गाड़ियां भी टूटी

Highlights पुलिस काे सूचना मिली की जिलाबदर गाेकश गांव में है। गांव पहुंची पुलिस ने आराेपी काे पकड़ लिया लेकिन इसी दाैरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बाद में पुलिस ने कई लोगों काे गिरफ्तार किया।
2 min read
• •
Updated: 27 May 2020, 8:42 AM IST
shamli.jpg

शामली. जिला बदर गाेकश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस को घेर लिया और जमकर पथराव किया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की दाे गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हाे गई। बाद में पुलिस ने गांव से कई लोगों काे हिरासत में लिया है।

झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव टपराना में देर रात झिंझाना थाना सहित कई थानों की पुलिस एक जिला बदर गोकश को गिरफ्तार करने के लिए गई थी। इस दौरान पुलिस टीम ने बदमाश को तो हिरासत में लिया लेकिन जब पुलिस ( shamli police ) इसे लेकर चलने लगी ताे परिजनों ने हमला बाेल दिया। इसके बाद बाद गांव में जाग हाे गई और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस काे घेर लिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पथराव में पुलिस की गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। खुद पर अचानक हुए इस हमले के बाद पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई और गांव से बाहर आकर उच्चाधिकारियों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद जिलेभर से फाेर्स पहुंचा और गांव में ताबड़तोड़ दबिश देते हुए जिला बदर गोकश समेत 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इनके अलावा पुलिस ने 40 लोगों काे नामजद करते हुए 90 अज्ञात के खिलाफ पुलिस पर हमला करने समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि, पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Updated on:
27 May 2020, 8:42 AM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़