घटना की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार ट्रक योग गुरु स्वामी रामदेव की कंपनी पतंजलि का था जो बिस्किट लेकर हरिद्वार से सूरत जा रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाने की काेशिश की जा रही है कि आग किन कारणों से लगी।