शामली

पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर पति ने की ये डिमांड तो पहुंच गर्इ थाने, देखें वीडियो-

शामली के कांधला थाना क्षेत्र में सामने आर्इ बेशर्म पति की बेहद शर्मनाक करतूत
2 min read
Mar 18, 2019
shamli
पत्नी का अश्लील MMS बनाकर पति ने की ये डिमांड तो पहुंच गर्इ थाने

शामली. कांधला थाना क्षेत्र में बेशर्म पति की बेहद शर्मनाक करतूत सामने आर्इ है। यहां एक बेशर्म पति ने अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया है। जिसे अब वह सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पत्नी का आरोप है कि आरोपी पति उसको तलाक देना चाहता है और समाज मे बदनाम करने की नीयत से उसने यह अश्लील वीडियो बनाया है। फिलहाल पीड़ित पत्नी ने पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ शिकायत की है और कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग है।

दरअसल मामला कांधला थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा का है। जहां एक बेशर्म पति ने अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया है और वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। बता दें कि पीड़ित महिला नाजरीन (काल्पनिक नाम) की शादी एक वर्ष पूर्व कांधला के गांव अंबेहटा निवासी असद (काल्पनिक नाम) के साथ हुर्इ थी। पीड़िता का आरोप है कि पति असद का अब उससे मन भर गया है। इसलिए अब वह उसे तलाक देना चाहता है। यही वजह है कि उसने पीड़िता का एक अश्लील वीडियो बना लिया है।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि पति रोजाना उसके साथ मारपीट करता है आैर छोड़ने की बात कह रहा है। पीड़िता इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है और आरोपी पति के खिलाफ कार्रवार्इ की मांग कर रही है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में एएसपी शामली राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवार्इ की जाएगी।

Updated on:
18 Mar 2019 05:27 pm
Published on:
18 Mar 2019 05:27 pm
Also Read
View All
जयमाला के बाद दुल्हन के मोबाइल पर आया मैसेज, शादी टूटी; सदमे में बिचौलिए को पड़ा हार्ट अटैक

तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली