शामली

जम्मू कश्मीर पुलिस और एटीएस ने शामली से फल व्यापारी इजहार काे उठाया

देश विराेधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोपहथियारों से जुड़े एक मामले में बताया जा रहा वाटेंड
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2021, 5:56 PM IST
ats
ats

पत्रिका न्यूज नेटवर्क,

शामली ( Shamli ) जम्मू कश्मीर पुलिस ने एटीएस ( ATS ) के साथ मिलकर शामली के कांधला से एक फल व्यापारी काे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी इज़हार उर्फ सोनू जम्मू कश्मीर में दर्ज एक मामले में वांटेड बताया जा रहा है। ऐसे में यही माना जा रहा है कि इसी मामले में पुलिस इसे उठाकर अपने साथ ले गई है।

जम्मू कश्मीर पुलिस और एटीएस की टीम शनिवार काे कांधला कस्बे के मोहल्ला मिरदगान पहुंची। यहां से टीम ने इज़हार उर्फ सोनू पुत्र इन्जार को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी मिली है कि गिरफ्तार इजहार उर्फ सोनू जम्मू कश्मीर में दर्ज हथियारों से संबंधित एक मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम ने शामली जिला अस्पताल पहुंचकर सोनू की डॉक्टरी कराई और अपने साथ ले गई।

पकड़े गए इजहार उर्फ सोनू के बारे में उसके भाई नूर मोहम्मद का कहना है कि सोनू कश्मीर में फलों का व्यापार करता है।जहांगीर नाम का एक व्यक्ति है जो पुलवामा का रहने वाला है वह भी उसके साथ काम करता है। बताया कि जहांगीर अक्सर सोनू के फोन से बात किया करता था। परिवार के लोग अब इसी बात काे वजह मान रहे हैं। परिजनाें का कहना है कि सोनू निर्दोष हैं इसी मामले में पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। इस मामले में स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियाें से काेई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। अफसरों का कहना है कि एटीएस और जम्मू कश्मीर पुलिस से इस बारे में जानकारी की जा रही है।

बतादें कि बिहार के दरभंगा में रेलवे स्टेशन पर हुए ब्लास्ट के बाद एटीएस व एनआईए समेत अन्य एजेंसियों ने कई आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से शामली के रहने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये सभी चारों कैराना क्षेत्र के रहने वाले थे। 17 जून को बिहार के दरभंगा में रेलवे ब्लास्ट की घटना सामने आई थी। इस बलास्ट की जांच कर रही एनआईए और एटीएस ने शामली में छापेमारी के दौरान कफील व सलीम को गिरफ्तार किया गया था। जिनकी निशानदेही पर टीम ने हैदराबाद से भी कैराना के रहने वाले दो सगे भाइयो इरफान ओर नासिर को गिरफ्तार किया था। एटीएस और एनआईए की संयुक्त कार्यवाही के चलते जनपद शामली से चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Updated on:
24 Jul 2021, 5:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़