शामली

मृगांका सिंह ने लोकसभा टिकट कटने पर गुस्साए BJP समर्थकों से की ये भावुक अपील, देखें वीडियो-

- मृगांका सिंह ने कहा- हाईकमान ने जो फैसला लिया उससे आप और मैं आहत व दुखी हैं- कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि वह पार्टी हाईकमान को आपकी भावनाओं से अवगत कराएंगी
2 min read
• •
Updated: 24 Mar 2019, 9:07 AM IST
Mriganka Singh
मृगांका सिंह ने लोकसभा टिकट कटने पर गुस्साए समर्थकों से की ये भावुक अपील, देखें वीडियो-

शामली. भाजपा के दिग्गज नेता बाबू हुकुम सिंह का राजनीति में लंबा इतिहास रहा है। 1 साल पूर्व बाबू हुकुम सिंह के निधन के बाद उनकी राजनीतिक विरासत पाने की जद्दोजहद मे जुटी मृगांका सिंह व समर्थकों को उस समय बड़ा झटका लगा जब कैराना लोकसभा चुनाव में भाजपा ने ऐन वक्त पर स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह का टिकट काटकर गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी को दे दिया। वहीं कैराना से मृगांका सिंह का टिकट कटने के बाद स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह के चाहने वालों का मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचना प्रारंभ हो गया था। शाम होते होते भारी संख्या में लोग स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह के कैराना स्थित मायापुर फार्म हाउस पर जमा हो गए थे।

इस दौरान मृगांका सिंह ने समर्थकों को कहा कि मैं आपकी भावनाओं को समझती हूं। बाबूजी 45 वर्षों तक निडरता से जिस पद पर भी रहे लोगों की सेवा करने में पीछे नहीं हटे। मृगांका सिंह ने कहा कि आज जो फैसला हाईकमान ने लिया है। आप और मैं आहत व दुखी हैं। पार्टी की कुछ विषमताओं रही होंगी।

कार्यकर्ताओं को मृगांका सिंह ने धैर्य बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि वह आपके कष्ट व भावनाओं को पार्टी हाईकमान को अवगत कराएंगी। आपकी भावनाओं का ध्यान रखा जाएगा । आगे मृगांका सिंह ने कहा कि समय चक्र है, हार जीत सब देखी है। आप मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े हैं यह मेरे जीवन की उपलब्धि है। यह मेरे जीवन का फल है। मृगांका सिंह ने कहा कि उत्तेजित होकर कोई निर्णय न लें। आप साथ खड़े हो यही मेरी शक्ति है।

Updated on:
24 Mar 2019, 9:07 AM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा