शामली

टिकट कटने से नाराज इस महिला नेत्री ने बुलाई महापंचायत, भाजपाइयों की बगावत से मुश्किल में हाईकमान

भाजपा के पक्ष में प्रचार-प्रसार कर रहे समर्थक ही पार्टी के विरोध में उतरे
2 min read
• •
Updated: 24 Mar 2019, 11:54 AM IST
PM Modi And Amit Shah
टिकट कटने से नाराज इस महिला नेत्री ने बुलाई महापंचायत, भाजपाइयों की बगावत से मुश्किल में हाईकमान

शामली. कैराना लोकसभा सीट पर हुकुम सिंह की बेटी मृगाका सिंह के टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं मृगांका सिंह ने समर्थकों से धर्य बनाए रखने की अपील की है। बताया जा रहा है कि आज मृगांका सिंह आज एक महापंचायत करने जा रही हैं, जिसमें तय किया जाएगा कि उनका अगला कदम क्या होता है। क्या मृगांका समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी का प्रचार करेंगी या विरोध में उतरेंगी। हालांकि उनके और समर्थकों के तेवर भाजपा के पक्ष में नजर नहीं आ रहे हैं।

आपको बता दें कैराना लोकसभा सीट पर मृगांका सिंह के टिकट कटने के बाद चुनावी समीकरण बदल चुके हैं। क्योंकि कल तक जो समर्थक बीजेपी के पक्ष में प्रचार-प्रसार में जुटे थे आज वही समर्थक भाजपा के विरोध में आ गए हैं। शनिवार की देर रात तक मृगांका सिंह के समर्थक उनके आवास पर डटे रहे और मृगांका सिंह के चुनावी फैसले का इंतजार करते रहे। हालांकि मृगांका सिंह अपने समर्थकों को धैर्य व शांति से निर्णय लेने की बात कहती हुई नजर आई। देर रात तक चली इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि रविवार को सभी गांव के लोग उनके आवास पर पहुंचेंगे, जिसके बाद सब मिलकर चुनाव में उनको क्या करना है यह तय करेंगे।

यह भी पढ़ें- मृगांका सिंह ने लोकसभा टिकट कटने पर गुस्साए BJP समर्थकों से की ये भावुक अपील, देखें वीडियो-

अब ऐसे में यह देखना भी दिलचस्प होगा कि आखिर मृगांका सिंह महापंचायत के बाद भाजपा के पक्ष में प्रचार-प्रसार करती हैं या फिर वह भी अपने बगावती तेवर दिखाएंगी। क्योंकि समर्थक बीजेपी के पक्ष में बिल्कुल नहीं दिखाई दे रहे हैं। हालांकि रविवार को होने वाली पंचायत में ही यह तय हो पाएगा कि मृगांका सिंह के समर्थकों का मूड क्या बनता है।

Updated on:
24 Mar 2019, 11:54 AM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा