शामली

Panhayat Chunav रसगुल्ले बांट रहा प्रत्याशी गिरफ्तार

गांव से एक पक्ष ने की दूसरे की शिकायत तो पुलिस ने मौके से बरामद किए रसगुल्ले, अब मतदान की तैयारी में जुटी पुलिस
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2021, 11:39 PM IST
up panchayat chunav
up panchayat chunav

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

शामली Shamli पंचायत चुनाव panchayat chunav में वोटरों को लुभाने के लिए प्रधान प्रत्याशी काे रसगुल्ले बांटना महंगा पड़ गया। पुलिस ने प्रत्याशी काे रेहड़े में भेजे गए रसगुल्लों के साथ गिरफ्तार कर लिया. प्रधान प्रत्याशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।

पंचायत चुनाव jila panchayat chunav में प्रत्याशी अपनी जीत के लिए एडी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। कई प्रत्याशी को वोटरों को लुभाने के लिए उन्हें खाने पीने व मिठाई का भी लालच दे रहे हैं, ऐसे प्रत्याशियों पर पुलिस की भी नजर है। थानाभवन थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा के अनुसार उन्हे गांव से सूचना मिली कि गांव सोंटा रसूलपुर में gram panchayat chunav प्रधानी पद का चुनाव लड़ रहे इस्लाम ने वोटरों को लुभाने के लिए एक रेहडे में रसगुल्ले भेजे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी तुरंत गांव में पहुंचे तथा रेहडे में रखे रसगुल्लों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के प्रधान पद प्रत्याशी इस्लाम के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज करते हुए रसगुल्लों को नष्ट करा दिया।

मतदान से एक दिन पहले पुलिस की यह कार्रवाई का चर्चा का विषय बनी हुई है। लाेगाें का यही कहना है कि पुलिस अब चारों ओर नजर रख रही है। उधर गांव में एक पक्ष दूसरे पक्ष की शिकायत कर रहा है। ऐसे में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा