29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद्मभूषण पंडित राजन मिश्र का दिल्ली के एक अस्पताल निधन, पीएम ने जताया दुख

टूट गई दाेनों भाइयों राजन-साजन मिश्रा की विश्व विख्यात जोड़ी। दुनियाभर के संगीत प्रेमी दुख में डूबे दे रहे श्रद्धाजंलि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 25 Apr 2021, 10:56 PM IST

rajan_mishra.jpg

Pandit Rajan Mishra

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

वाराणसी. पद्म भूषण पंडित राजन मिश्र Pandit Rajan Mishra नहीं रहे। रविवार को उनका दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। दिल की परेशानी के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें दिल्ली के गंगारसम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें: लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर सहित यूपी के 47 जिलों में लगेंगे आक्सीजन प्लांट, केंद्र ने दी मंजूरी

पंडित राजन मिश्र Pandit Rajan Mishra के जाने के बाद हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की बेमिसाल राजन-साजन मिश्रा की जोड़ी भी टूट गई। उनके जाने के बाद दुनिया भर के संगीत प्रेमियों में दुख फैल गया है और संगीत प्रेमी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि बनारस घराने से जुड़े मिश्र जी का जाना कला और संगीत जगत के लिए एक अपूर्ण क्षति है, मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ सीएम ने लखनऊ भेजा 16 टन ऑक्सीजन का टैंकर, मेदांता अस्पताल में होगा इस्तेमाल

बताया जा रहा है कि उनका निधन हृदय गति रुकने से हुआ है। राजन मिश्र ख्याल शैली के भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे। 2007 में भारत सरकार ने उन्हें कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। पंडित राजन मिश्र ने शास्त्रीय संगीत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका समेत दुनिया के कई बड़े देशों में उन्होंने शास्त्रीय संगीत का प्रदर्शन किया था। राजन और साजन मिश्र दोनों भाइयों की जोड़ी पूरे भारत में विख्यात थी।

यह भी पढ़ें: विधायक की कोरोना से मौत की डाली फर्जी पोस्ट, मामला हुआ दर्ज

पंडित राजन मिश्रा प्रकृति के भी बेहद करीब थे और पशु पक्षियों से भी उन्हे काफी प्यार था। उनके जाने के बाद दुनियाभर से लोग साेशल मीडिया के अलग-अग प्लेटफार्म से उन्हे श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: गजब: एक रुपया भी नहीं होगा खर्च, बढ़ जाएगी आपके पंखे की रफ्तार और घट जाएगा बिजली बिल

यह भी पढ़ें: आजकल क्यों लग रहे हैं कुछ भी छूने से बिजली जैसे करंट के झटके ? एक्सपर्ट से जानिए वजह

यह भी पढ़ें: आजकल क्यों लग रहे हैं कुछ भी छूने से बिजली जैसे करंट के झटके ? एक्सपर्ट से जानिए वजह

यह भी पढ़ें: आजकल क्यों लग रहे हैं कुछ भी छूने से बिजली जैसे करंट के झटके ? एक्सपर्ट से जानिए वजह

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग