30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक की कोरोना से मौत की डाली फर्जी पोस्ट, मामला हुआ दर्ज

- जानू देवलिया नामक यूजन ने फेसबुक पर झूठी पोस्ट डाल कर किया था लोगों को भ्रमित.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 25 Apr 2021, 8:29 PM IST

Fake News

Fake News

ललितपुर। कोरोना महामारी संक्रमण से होने वाली मौतों की पोस्ट फेसबुक, व्हाट्सएप के साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार डाली जा रही हैं जिससे लोगों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त हो रहा है। ऐसी ही पोस्ट एक सिरफिरे ने सदर विधायक को लेकर डाली, जिसमें उसने महामारी के चलते उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- दुःखद, दो भाजपा विधायकों का हुआ था कोरोना ने निधन, अब एक के पिता, तो दूसरे की पत्नी की हुई मृत्यु

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर किसी जानू देवलिया नामक व्यक्ति ने सदर विधायक रामरतन कुशवाहा को लेकर एक पोस्ट डाली थी। जिसमें उसने सदर विधायक का कोरोना संक्रमण के चलते निधन होने का दावा किया। उक्त पोस्ट को जब विधायक के शुभचिंतकों ने देखा तो उस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। उक्त घटना के संबंध में अनिल भटनागर पुत्र दुर्गेश कुमार निवासी बाईपास सागर रोड गल्ला मंडी क्षेत्र में सदर कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर मामले में कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग उठाई।

शिकायती पत्र के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी जानू देवलिया के खिलाफ 505 (2) आईपीसी की धाराओं में मामला पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी है पर अभियुक्त की जोर शोर से तलाशी भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- कोरोना: कहर बरपा रहा कोरोना, यूपी में तीन लाख के करीब सक्रिय मामले, 11 हजार से ज्यादा मौतें

साइबर सेल रख रहा नजर-

कोरोना के दौर में सोशल मीडिया के जरिए लोग कई भ्रामक व नकारात्मक खबरें भी पोस्ट कर रहे हैं, जिनमें से कई यूपी पुलिस की नजर में भी आई हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने सायबर सेल को चौबीसों घंटे सक्रिय रहने के आदेश दिए हैं। जारी आदेश में उन्होंने कहा कि कई फर्जी पोस्ट व एक तरह के कंटेंट को कॉपी-पेस्ट करके लोगों के बीच भेजा जा रहा जा रहा हैं। जिससे लोगों में निगेटिविटी पैदा हो रही है। अब ऐसा करने वालों के खिलाफ ना सिर्फ कड़ा एक्शन लिया जाए, बल्कि ऐसी अफवाहों और फर्जी पोस्ट का सोशल मीडिया पर पुलिस खंडन भी करे। कोरोना से जुड़ी निगेटिव खबरें फैलाने पर एफआईआर की जाए।

- सुनील जैन ललितपुर