29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना काल में लापता हाे गए सांसद विधायक, लोग बोले प्रभु अब तो आ जाओ

संक्रमण बढा तो लापता हो गए सांसद और विधायक, लोग बोले कहाँ चले गए हो प्रभु जहां भी हो अपने क्षेत्र में आ जाओ अभी तो आवश्यकता है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 25 Apr 2021, 11:24 PM IST

noida_mp.jpg

noida mp

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
नोएडा . चुनाव में बड़े-बड़े वादे करने वाले सांसद और विधायक अब लापता हो गए हैं। संक्रमण के इस काल में जब लोगों को जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता थी तो वह कहीं ढूंढे नहीं मिल रहे और उनके फोन भी उठने बन्द हो गए है।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे पद्मभूषण पंडित राजन मिश्र, विश्वभर के संगीत प्रेमियों में फैला दुख, पीएम ने भी जताया दुख

ऐसा हम नहीं बल्कि खुद नोएडा की जनता कह रही है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि नोएडा के सांसद डॉ महेश शर्मा और दादरी से विधायक मास्टर तेजपाल नागर को तो क्षेत्रीय जनता ने सोशल मीडिया पर लापता घोषित कर दिया है। ट्विटर फेसबुक व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग लिख रहे हैं कि हमारे सांसद और विधायक लापता हो गए हैं अगर आपने कहीं उन्हें देखा हो तो जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर सहित यूपी के 47 जिलों में लगेंगे आक्सीजन प्लांट, केंद्र ने दी मंजूरी

सांसद और विधायक को सोशल मीडिया पर लापता घोषित करने वालों का कहना है कि वह पिछले एक सप्ताह से जनप्रतिनिधियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। बार-बार संपर्क करने के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो मजबूर होकर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने सांसद और विधायक को लापता लिखना पड़ा। लोगों का कहना है कि हालात बेहद खराब हो चुके हैं अफसर और जनप्रतिनिधि तक फोन नहीं उठा रहे। लोगों को कहीं से भी मदद नहीं मिल रही। ऐसे में जिन जनप्रतिनिधियों को हमने चुना था और जिन्होंने हमारे साथ चुनाव में बड़े-बड़े वादे किए थे आज संकट के दौर में वह भी गायब हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ सीएम ने लखनऊ भेजा 16 टन ऑक्सीजन का टैंकर, मेदांता अस्पताल में होगा इस्तेमाल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप में लोगों ने लिखा है कि मुसीबत और जरूरत के समय सांसद और विधायक की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही। लोगों का गुस्सा अब इस रूप में सामने आ रहा है कि वह सांसद और विधायकों के समर्थकों पर भी तंज कसने लगे हैं। एक व्हाट्सएप ग्रुप पर लिखा गया है कि उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो इन जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। अनिल नाम के एक व्यक्ति ने कोरोना संक्रमित की मदद के लिए ट्विटर पर मदद मांगी। ट्वीट का संज्ञान लेते हुए दादरी विधायक तेजपाल नागर ने प्राधिकरण के सीईओ और जिला अधिकारी से कहा कि तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए लेकिन इस पर प्राधिकरण के ट्विटर हैंडल से जवाब दिया गया कि पीड़ित व्यक्ति को कोरोना कंट्रोल रूम में संपर्क करें। इस पर लोगों ने लिखा कि जब विधायक की बात को भी प्रशासनिक मशीनरी गंभीरता से नहीं ले रही है तो फिर आम आदमी की बात कौन सुनेगा।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे पद्मभूषण पंडित राजन मिश्र, विश्वभर के संगीत प्रेमियों में फैला दुख, पीएम ने भी जताया दुख

सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक पर सांसद और विधायक के क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने ल लिखा कि प्रिय सांसद और विधायक आप कहां हैं आ जाइए अपने दर्शन दे दीजिए, जनता को आप की आवश्यकता है। आप जहां भी हैं अपने क्षेत्र में आ जाइए, प्रभु अब तो अवतार ले लीजिए । इस पोस्ट पर तरह तरह के कमेंट हो रहे हैं और लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं इससे साफ है कि चुनाव में बड़े-बड़े दावे करने वाले जनप्रतिनिधि अब संकट के काल में जनता से दूरी बना बैठे हैं और जनता उन्हें ढूंढ रही है उनसे जवाब मांग रही है।

यह भी पढ़े: गजब: एक रुपया भी नहीं होगा खर्च, बढ़ जाएगी आपके पंखे की रफ्तार और घट जाएगा बिजली बिल

यह भी पढ़े: आजकल क्यों लग रहे हैं कुछ भी छूने से बिजली जैसे करंट के झटके ? एक्सपर्ट से जानिए वजह

यह भी पढ़े: आजकल क्यों लग रहे हैं कुछ भी छूने से बिजली जैसे करंट के झटके ? एक्सपर्ट से जानिए वजह

यह भी पढ़े: आजकल क्यों लग रहे हैं कुछ भी छूने से बिजली जैसे करंट के झटके ? एक्सपर्ट से जानिए वजह