शामली

युवती के अश्लील फोटो वायरल करने वाले युवक को पंचायत ने 10 साल के लिए गांव से निकाल जाने का फरमान सुनाया

युवक के परिजनों का भी हुक्का पानी किया गया बंद पुलिस आरोपी युवक के पिता को भेज चुकी है जेल
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2020, 11:33 PM IST
पंचायत
पंचायत

शामली ( Shamli news) यूपी के शामली में पंचायत ने एक युवक को 10 साल तक के लिए गांव से निकल जाने का फरमान सुनाया है। युवक पर एक लड़की के फोटो वायरल करने के आरोप हैं। इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है और पुलिस पहले ही युवक के पिता को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है । अब इसी मामले में पंचायत बुलाई गई और पंचायत में युवक के परिजनों का हुक्का पानी बंद करने के साथ-साथ युवक को 10 साल के लिए गांव से निकल जाने का फरमान सुना दिया।

यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पंचायत में यह भी फरमान सुनाया है कि आरोपी युवक के परिवार से कोई भी वास्ता नहीं रखेगा। अगर कोई दूसरा परिवार या गांव का व्यक्ति आरोपी युवक के परिवार की सहायता करता है या उसके साथ बात करता है तो उसका भी बहिष्कार किया जाएगा।

पंचायत ने इससे पहले आरोपी युवक के परिजनों को माफी मांगने के लिए कहा था और युवक युवती की शादी कराए जाने का प्रस्ताव भी दिया था। पंचायत के इस फरमान को मानने से आरोपी पक्ष ने इंकार कर दिया था। इसके बाद गुस्साई पंचायत ने यह फैसला सुनाया है। उधर इस मामले को लेकर पुलिस ऐसी किसी भी पंचायत के नहीं होने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई भी शिकायत नहीं है अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

एसपी शामली विनीत जायसवाल का कहना है कि फोटो वायरल करने के आरोप एक युवक पर लगे थे। पुलिस कार्यवाही कर चुकी है कुरैशी समाज की जिस पंचायत की बात की जा रही है उसके बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। पुलिस अपना कार्य कर रही है। ऐसे किसी भी गैर कानूनी कार्य को नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई ऐसी पंचायत हुई है और उसकी शिकायत मिलती है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।


जानिए क्या है पूरा मामला
दर्शन शामली नगर के आजाद चौक के रहने वाले एक युवक पर आरोप है कि उसने पिछले दिनों अपने ही पड़ोस की एक युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे युवक की इस हरकत के बाद हड़कंप मच गया था और पीड़ित लड़की के पिता ने इस पूरे मामले की कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर शिकायत की थी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था युवक के पिता को पुलिस जेल भेज चुकी है जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

Updated on:
27 Jul 2020, 11:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा