शामली

सपने में आए भगवान श्रीराम तो लोगों ने युवक का कर दिया यह हाल- देखें वीडियो

शामली में धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम से हिंदू बने युवक पर हुआ जानलेवा हमला
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2018, 12:33 PM IST
Shamli Police
सपने में आए भगवान श्रीराम तो लोगों ने युवक का कर दिया यह हाल- देखें वीडियो

शामली। जिले में धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम से हिंदू बने युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। युवक का आरोप है कि उसके घर से सुरक्षा हटते ही उस पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी हमलावर उसके धर्म परिवर्तन करने से नाराज थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

बेटे के साथ बदल लिया था धर्म

आपको बता दें कि यह मामला शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरेंद्र नगर का है। यहां के रहने वाले शहजाद राणा 20 दिन पूर्व अपने बेटे के साथ धर्म परिवर्तन कर हिंदू बन गए थे। उनका कहना था कि उनके सपने भगवान श्रीराम आए थे, जिसके बाद उन्‍होंने धर्म परिवर्तन कर लिया था। उन्‍होंने अपना नाम संजू राणा व बेटे का नाम शेखर राणा रख लिया था।

जान से मारने की मिलीं धमकियां

संजू राणा का आरोप है कि उसको धर्म परिवर्तन के बाद कई बार जान से मारने की धमकियां मिली थीं। इस कारण उसके घर पर पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी। दो दिन पूर्व उसके घर से पूरी सुरक्षा हटा ली गई थी। गुरुवार को कुछ युवक संजू राणा के घर पहुंचे और उस पर जानलेवा हमला किया। संजू राणा का आरोप है कि हमलावर उसके धर्म परिवर्तन करने से नाराज थे। संजू राणा हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ सदर कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शामली कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार एनसीआर दर्ज कर ली गई है। जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा