26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोर्ट के आदेश पर इस बड़े जैन मुनि के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस- देखें वीडियो

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में जैन मुनि नयन सागर महाराज के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 23 Nov 2018, 10:59 AM IST

Ghaziabad News

कोर्ट के आदेश पर इस बड़े जैन मुनि के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस- देखें वीडियो

गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाने में जैन मुनि नयन सागर महाराज के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। वैशाली सेक्टर-3 स्थित जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष महीम जैन ने जैन मुनि के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जैन मुनि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:खुशखबरी: आपका मोबाइल चोरी होने या खोने पर घर पर दे जाएगी पुलिस, बस भरिए यह फॉर्म

वायरल वीडियो से जुड़ा हुआ है मामला

जानकारी के मुताबिक, मामला इसी वर्ष अगस्त में जैन मुनि का एक युवती के साथ वायरल वीडियो से जुड़ा हुआ है। महीम जैन वैशाली सेक्टर-3 स्थित महावीर वाटिका स्थित जैन मंदिर के अध्यक्ष हैं। उनका कहना है ।कि महाराष्ट्र के रहने वाले संजय जैन उर्फ नयन सागर महाराज से उनकी मुलाकात बीते साल जुलाई में हुई थी। नयन सागर महाराज वर्तमान में निर्मलायतन आश्रम, नानौता सहारनपुर में रहते हैं। उन्होंने जैन मुनि से नवंबर 2017 में जैन मंदिर में पंच कल्याणक महोत्सव कराया था।

यह भी पढ़ें:गुलेल से वार करने वाले इस गैंग का बदमाश पुलिस की गोली का शिकार, 12 घंटे में चार मुठभेड़ में 5 बदमाश घायल- देखें वीडियो

युवती के साथ देखे गए थे मुनि

इसी वर्ष अगस्त में जैन मुनि का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मुनि एक युवती के साथ देखे गए। महीम का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद से जैन समुदाय के लाखों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। वैशाली जैन मंदिर में चतुर्मास करके जैन मंदिर समाज के साथ जुड़े सभी व्यक्तियों और भक्तों के साथ फर्जी महाराज बनकर धोखाधड़ी की है। इसके चलते उनके खिलाफ जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष महिम जैन ने न्यायालय द्वारा मामला दर्ज कराया है। एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के आधार पर थाना इंदिरापुरम में जैन मुनि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार में बदल गई सरकारी स्‍कूलों की हालत, यहां तो लैपटॉप पर हो रही पढ़ाई- देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग