शामली

शटर बंद करके शोरूम में अदर चल रही थी खरीदारी तभी एसडीएम ने मार दिया छापा

शोरूम मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज शटर खोलकर कराई जा रही थी खरीदारी
2 min read
• •
Updated: 14 May 2021, 10:41 PM IST
shamli-1.jpg
shamli

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
शामली ( Shamli news ) कोरोना महामारी के चलते हुए आंशिक लॉक डाउन के बीच एक रेडीमेड गारमेंट शोरूम (showroom) के मालिक शटर बंद करके कपड़ा बेच रहे थे। इस शोरूम में आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी और करीब दो दर्जन से ज्यादा ग्राहक माैजूद थे इसी दौरान एसडीएम ने छापा मार दिया। व्यापारी कहने पर भी शटर नहीं खोला ताे पुलिस ( shamli police ) ने ताला तोड़ दिया गया। इसके बाद जाे उसे देखकर हर काेई हैरान रह गया। शोरूम के अंदर 25 ग्राहक 6 कर्मचारी व दो शोरूम मालिक मिले।

यह पूरा मामला जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के बंसल रेडीमेड शोरूम का है। प्रशासन को सूचना मिल रही थी कि बंसल रेडीमेड शोरूम का मालिक ग्राहकों को अंदर बंद कर सामान बेचता है। इसी सूचना पर एसडीएम सदर संदीप कुमार व सीओ सदर प्रदीप कुमार ने मौके पर जाकर छापा मारा तो शिकायत सही मिली। अंदर बड़ी संख्या में ग्राहक माैजूद थे। जब व्यापारी काे बाहर खड़ी प्रशासन की टीम ने शटर खोलने के लिए कहा तो व्यापारी ने शटर नहीं खेला। इसके बाद ताला ताेड़ दिया गया।

( Showroom seas by SDM ) गुस्साए अफसरों ने व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे शोरूम काे सील कर दिया। इस कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मचा हुआ है। शामली में कई जगह दुकानें खुलने की सूचना थी लेकिन प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब दुकानें नहीं खुल रही हैं। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Updated on:
14 May 2021, 10:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा