30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के गांव मसवासी में हर दिन हो रही मौत, 16 दिन में उठी 15 की अर्थियां

rampur रामपुर के गांव मसवासी में हर दिन एक मौत हो रही है। हर दिन उठ रही अर्थियों को देखकर गांव के लाेग दहशत में हैं। ग्रामीणों के ही अनुसार हर तीसरे घर में एक मरीज है और गांव में कोरोना वायरस Corona virus तेजी से फैल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 13 May 2021, 10:01 PM IST

rampur.jpg

rampur

पत्रिका न्यूज नेटवर्क. रामपुर
नगर पंचायत मसवासी के चाऊपुरा मोहल्ले में 15 दिनों से 15 मौत हो गई। यहां हर दूसरे घर में रोगी है। यहां रोगियों की हर दिन माै हो रही है और हर दिन एक अर्थी उठ रही है। पत्रिका की टीम जब गांव पहुंची तो गांव के एक युवक ने बताया कि वह अपनी आंखों के सामने सात दिन में पांच लोगों काे दम तोड़ते हुए देख चुका है।

यह भी पढ़ेें: Eid ul Fitr 2021: ईद का चांद दिखा, कल मनाई जाएगी ईद उल फित्र, घरों में पढ़ी जाएगी नमाज

गांव के बुजुर्गों ने बताया कि उनके गाँव की हालत बेहद खराब है। गाँव में स्वास्थ्य विभाग की टीम आती नहीं जो परिवार क्वॉरेंटाइन हैं उनको आज तक स्वास्थ विभाग ने देखा तक नहीं। गाँव में सेनेटाइजेशन का काम हुआ है साफ सफाई भी है लेकिन नालियां गन्दी हैं। हर घर मे मरीज हैं। कुछ की कोविड संक्रमण से भी मौत हुई है तो कुछ ऐसे हैं मरने वाले के संपर्क में आकर अपने घरों में क्वारंटीन हाे गए लेकिन फिर उन्हे काेई डॉक्टर नहीं आया। बहुत सारे लोग इलाके में हुईं मौतों से दहशत में हैं, पर स्वास्थ महकमा यहां आता ही नहीं। कई बुजुर्गों ने कहा सीएचसी में दवा मिलती नहीं वहाँ इन दिनों वेक्सिनेशन काम हो रहा है।

यह भी पढ़ेें: सीएम योगी का तोहफा: प्रयागराज-वाराणसी शहरों के बीच शीघ्र दौड़ेगी रैपिड रेल

नगर पंचायत चेयरमेन हरिओम मौर्या ने का कहना है कि उन्हाेंने अपने घर पर दस ऑक्ससीजन सिलेंडर रखें हैं जिन्हें जरूरत पड़ती है उपलब्ध करातें हैं। इसके अलावा जिनकों इलाज की जरूरत होती है अपनी गाड़ी से ले जाकर समीपवर्ती जिला उत्तराखंड के उधमसिंह नगर ले जाते हैं जहां प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करातें हैं । निगरानी समति की जो टीम है लगातार अपना काम कर रही है सेनेटाइजेशन का काम कर रहें हैं सीएचसी की हालात बेहतर हो मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

यह भी पढ़ेें: ईद-उल-फितर मुबारक हो, दारुल उलूम ने जारी किया फतवा

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि आपने हमारे संज्ञान में यह बात डाली है अब मैं संबंधित डाक्टरों और सीएचसी पीएचसी के अधीक्षकों से बात करूंगा। जो समस्या हैं जल्द उनका समाधान कराऊंगा। लोगों को प्रयाप्त मात्रा में दावा मिलेगी मरीजों को दिक्कत नहीं होगी। जो लोग क्वॉरेंटाइन हैं उनके घर पैरासीटामोल टेबलेट इत्यादि दवाएं भेजीं हैं

यह भी पढ़ेें: यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज की दौड़ती बस में आग लगी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

यह भी पढ़ेें: कोरोना संक्रमण के बीच भाकियू ने उठाई ऐसी मांग चीनी मिल मालिकों में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ेें: कोरोना संक्रमण से अभी तक जूझ रहे हैं लोग, अब म्यूकोर माइसिस का अटैक