उन्होंने कहा कि जब-जब भी आवश्यकता पड़ी है शामली क्षेत्र के उद्यमी आगे आए। लाॅकडाउन में गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था हो, चाहे आक्सीजन की व्यवस्था हो, हमेशा बढ़-चढ़कर योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति शामली जनपद को करायी है। शामली जनपद में जितने भी कोविड हॉस्पिटल हैं, उन्होंने खुद भी अपना ऑक्सीजन प्लांट लगाने का अभियान शुरू किया है, मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की सभी शुगर मिलों को ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं कि वे खुद और विधायक भी इस अभियान में जुटे हुए हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना को नियंत्रण में करने के लिए डब्लूएचओ ने भी मुख्यमंत्री UP CM Yogi Adityanath की सराहना की है। सीएम के निर्देश पर गांव-गांव में निगरानी समिति भ्रमण कर रही है, लोगों को दवाईयां उपलब्ध करायी जा रही है। मुख्यमंत्री के प्रयास से ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे घट रहा है।