नोएडा की सीईओ ने कहा जो पीएसए प्लांट चालू हुआ है। इसकी क्षमता 250 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन प्राप्त होगी, जो 50 बेड वाले कोविड केयर सेंटर के लिए पर्याप्त है। प्लांट में वायुमंडल से स्वयं ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाता है। इस कोविड केयर सेंटर पूरी तरह से एल व एलटू स्तर की सुविधा से सुसज्जित हो चुका है। भर्ती मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। कोविड केयर सेंटर में स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों, दवाइयां, ऑक्सीजन आपूर्ति, कोविड देखभाल, भर्ती सेंटर, एम्बुलेंस, पीपीई किट, मास्क का उपयुक्त प्रबंध किया गया है।