सीकर

रींगस: बस-जीप की आमने-सामने हुई ज़ोरदार भिड़ंत में 4 की मौत, देर रात मौके पर मचा कोहराम

रींगस: बस-जीप की आमने-सामने हुई ज़ोरदार भिड़ंत में 4 की मौत, देर रात मौके पर मचा कोहराम

2 min read
Apr 27, 2018

रींगस।

ये भी पढ़ें

श्रीगंगानगर: हॉस्टल में 3 लड़कियों के साथ ‘रंगरलियां’ मना रहे थे 2 लड़के, बाहर इकट्ठा हुए मोहल्लेवासी- और फिर…

बारातियों से भरी जीप और निजी बस के बीच देर रात हुई भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। ये दर्दनाक हादसा सीकर के रींगस थाना इलाके में खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर चारणवास के पास हुआ। जानकारी के अनुसार बारातियों से भरी बोलेरो जीप और निजी बस में आमने-सामने की भिड़ंत हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तथा 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार मगनपुरा से जीप में सवार होकर बराती आए थे। बारात से वापस लौटते समय चारणवास के पास सामने से आ रही एक निजी बस से जीप की भिड़ंत हो गई।

हादसे में जीप में सवार 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक ने रींगस से जयपुर रैफर होने के दौरान जयपुर में दम तोड़ दिया। सूचना के बाद रींगस थाना अधिकारी सुनील गुप्ता और पुलिस उपाधीक्षक मनस्वी चौधरी भी मौके पर पहुंची घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया तीनों शवों को रींगस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

घटनास्थल पर कोहराम
जानकारी के अनुसार देर रात को हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत इतनी ज़बरदस्त थी कि टक्कर के बाद ज़ोरदार आवाज़ सुनाई दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त वाहनों में से लोगों को बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचने के बाद तीन लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि एक को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर किया गया। लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें

CM राजे के पहुंचते ही रेत माफियाओं का आतंक, सीएम ड्यूटी के पुलिस वाहन को मारी टक्कर, DSP घायल
Published on:
27 Apr 2018 07:23 am
Also Read
View All