29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM राजे के पहुंचते ही रेत माफियाओं का आतंक, सीएम ड्यूटी के पुलिस वाहन को मारी टक्कर, DSP घायल

CM राजे के धौलपुर दौरे के बीच बेख़ौफ़ रेत माफियाओं के आतंक का फिर ताज़ा मामला सामने आया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 22 Apr 2018, 5:56 PM IST

dholpur accident

धौलपुर।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के धौलपुर दौरे के बीच बेख़ौफ़ रेत माफियाओं के आतंक का फिर ताज़ा मामला सामने आया है। दरअसल, सीएम राजे के धौलपुर पहुंचने के कुछ ही देर बाद खबर आई कि रेत माफियाओं ने अपने वाहन से यहां सीएम ड्यूटी के लिए जा रहे पुलिसकर्मियों के वाहन को ज़बरदस्त टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक़ इस हादसे में बाड़ी डीएसपी के अलावा वाहन चालक घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि घायल डीएसपी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें जयपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक़ ये घटना धौलपुर के बाड़ी रोड पर बिजौली के पास हुई है। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद सीएम के ओएसडी, जिला कलेक्टर शुचि त्यागी और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों से मिलकर जानकारी ली।

ऐसा चला घटनाक्रम
अल सुबह के पहर बाड़ी में तैनात उप पुलिस अधीक्षक रामचंद्र चौधरी मुख्यमंत्री एक्सकोर्ट के लिए बाड़ी से जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही उप पुलिस अधीक्षक की गाडी एनएच 11 बी के गांव नयापुरा और बिजौली के बीच पहुंची तो अवैध चंबल बजरी से भरे दो ट्रेक्टर ट्राली आ रहे थे। हालांकि उप पुलिस अधीक्षक की नजर माफियाओं की तरफ नहीं थी। लेकिन बजरी माफियाओं ने समझा कि पुलिस उनको पकड़ने आ रही है।

एक ट्रेक्टर चालक ने उप पुलिस अधीक्षक को गाडी को टक्कर मार दी है, जिससे उप पुलिस अधीक्षक रामचंद्र और उनका चालक अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर बजरी माफिया फरार हो गए।

घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस और प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल उप पुलिस अधीक्षक और चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वारदात की सूचना पाकर जिला कलक्टर शुचि त्यागी, एसपी राजेश सिंह सहित जिले के आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने उप पुलिस अधीक्षक रामचंद्र के गंभीर चोट होने पर उच्च उपचार के लिए जयपुर रैफर कर दिया।

पहला मामला नहीं
धौलपुर जिले में बजरी माफियाओं की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी पुलिस पर जानलेवा हमले हुए है। लेकिन बजरी माफियाओं के हौसले थमने का नाम नहीं ले रहे। कुछ वर्ष पूर्व जिले की सीमा से लगे मुरैना जिले में भी एक आईपीएस और धौलपुर में एक हैड कांस्टेबल की हत्या बजरी माफियाओ ने की थी। फिलहाल पुलिस ने टीमें गठित कर बजरी माफियाओं के ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


सीएम पहुंची धौलपुर
इधर, सीएम राजे धौलपुर पहुंच गईं। सीएम यहां गोविंद पतंजलि धाम पर आचार्यकुलम के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने योगगुरु बाबा रामदेव से मुलाक़ात की।

सीएम राजे ने यहां योग शिविर में हिस्सा लेते हुए योग भी किया। उन्होंने पूर्ण आहूति देकर यहां चल रहे हवन को संपन्न भी करवाया।


प्रदेश में जारी है बजरी माफियाओं का खेल
इधर, जयपुर के शिवदासपुरा में अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बजरी से भरे ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की सूचना पर खनन विभाग के अधिकारियों ने अवैध खनन को लेकर 1 लाख 7 हजार रुपए का जुर्माना किया है। पुलिस ने बताया कि देर रात चन्दलाई बरखेड़ा टोल प्लाजा के पास से ट्रक को जब्त कर चालक दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक देर रात को बनास नदी से भरकर जयपुर की तरफ जा रहा था।


बजरी से भरे तीन ट्रक जब्त, 6 गिरफ्तार
वहीं चाकसू में पुलिस व खनिज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को क्षेत्र से गुजर रहे बजरी से भरे तीन ट्रक जब्त कर 6 जनों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी राजेश विद्यार्थी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन ट्रक बजरी से भरे हुए चाकसू से गुजर रहे है। वहीं इन ट्रकों के आगे एक कार एस्कार्ट कर रही है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रकों व कार को रुकवाकर पूछताछ की। जिस पर कार सवार लोग संतोषप्रद जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने चालक छीतरमल, प्रभुलाल, सुखराम व कार सवार लालाराम जाट, हीरालाल व अली खान को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान खनिज विभाग की टीम भी थाने पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।