मुखबिरी के जरिए सूचना मिली थी कि हत्या का आरोपित शंकरलाल नीमकाथाना क्षेत्र में घूम रहा है। इस पर थाने से विशेष टीम का गठन कर आरोपित को पकडऩे का जाल बिछाया गया। सिविल ड्रेस में थाने के जवानों ने इस पर घेरा डालना शुरू किया तो भनक लगने पर पहले तो इसने भागने का प्रयास किया लेकिन, बाद में टीम ने मिलकर इसे दबोच लिया।