सीकर

राजस्थान में एक बार फिर आंदोलन की राह पर किसान, सरकार को चेताया

शेखावाटी में प्याज की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने आज सीकर में रैली निकाली।
less than 1 minute read
Feb 18, 2019
शेखावाटी में प्याज की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने आज सीकर में रैली निकाली।
राजस्थान में एक बार फिर आंदोलन की राह पर किसान, सरकार को चेताया

सीकर।

शेखावाटी में प्याज की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने आज सीकर में रैली निकाली। रैली माकपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई। जिसमें पूर्व विधायक पेमाराम की अगुआई में सैंकड़ों किसान नारे लगाते हुए शामिल हुए। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद किसान सभा के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत शेखावाटी में प्याज की सरकारी खरीद जल्द शुरू करने की मांग की गई। मांग नहीं मानने पर कलेक्ट्रेट पर प्याज से भरे ट्रेक्टर के साथ महापड़ाव डालने की चेतावनी भी दी गई। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Read More:

Updated on:
18 Feb 2019 06:25 pm
Published on:
18 Feb 2019 06:25 pm