8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुआ झुंझुनूं का जवान स्योराम, मासूम को छोड़ गया पिता

Pulwama Terrorist Attack: शहीद हुए जवानों में मेजर डीएस डोंडीयाल, हेड कॉन्स्टेबल स्योराम, सिपाही अजय कुमार और सिपाही हरी सिंग हैं। इनमें हेड कॉन्स्टेबल स्योराम झुंझुनूं (Jhunjhunu) के खेतड़ी के टीब्बा गांव का है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 18 Feb 2019, 5:44 PM IST

Pulwama Terrorist Attack: शहीद हुए जवानों में मेजर डीएस डोंडीयाल, हेड कॉन्स्टेबल स्योराम, सिपाही अजय कुमार और सिपाही हरी सिंग हैं। इनमें हेड कॉन्स्टेबल स्योराम झुंझुनूं (Jhunjhunu) के खेतड़ी के टीब्बा गांव का है।

पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुआ राजस्थान का एक और लाल, मासूम को छोड़ गया पिता

सीकर।

कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए राजस्थान के पांच सहित 42 जवानों की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि राजस्थान (Rajasthan Soldier Martyr) के एक सहित चार जवान आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए। 14 फरवरी पुलवामा आतंकी हमले के बाद सेना के जवान आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाये जा रहे है। सोमवार को पुलवामा के पिंगलिना इलाके में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हुई। लेकिन एनकाउंटर शुरू होने के कुछ देर बाद ही चार जवान शहीद हो गए। शहीद हुए जवानों में मेजर डीएस डोंडीयाल, हेड कॉन्स्टेबल स्योराम ( Head Constable Syoram), सिपाही अजय कुमार और सिपाही हरी सिंग हैं। इनमें हेड कॉन्स्टेबल स्योराम झुंझुनूं के खेतड़ी के टीब्बा गांव का है। खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश काफी आक्रोश में है। वहीं सेना के जवानों में भी काफी गुस्सा है। मुठभेड़ 18 फरवरी की सुबह 4 बजकर शुरू हुई। सेना के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया। इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। जिसमें सेना के चार जवान शहीद हो गए।