
देश नहीं विदेशों में भी जबर्रदस्त आक्रोश, भारतीयों ने यूं किया विरोध
सीकर.
पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला रविवार को भी रहा। पुलवामा में शहीद हुए जवानों को विदेश में रह रहे प्रवासी भारतीयों ने श्रद्धांजलि देकर आतंकी हमले पर विरोध जताया है। यूरोप के जार्जिया में भारत के एमबीबीएस स्टूडेंट्स ने शहीद हुए जवानों को नमन किया व कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान यूरोप में एमबीबीएस की पढाई कर रहे सीकर जिले के दांतारामगढ़ क्षेत्र के वेदप्रकाश चेजारा, विजय कुमावत, विकास कुमार, राकेश कुमावत, प्रांजल शर्मा, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। इधर, ओमान में मजदूरी कर रहे कामगारों ने भी हमले की कड़ी निन्दा करते हुए शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। ओमान के सनियास में दांतारामगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर दांतारामगढ़ क्षेत्र के प्रहलाद सैनी, लक्ष्मी नारायण, नारायण कुमावत, मदनलाल, मनोज कुमार, बाबूलाल, शंकरलाल गुर्जर, इस्तिहाक चौधरी, मुजामिल, मोहम्मद असन, करीम खान आदि मौजूद थे।
Updated on:
18 Feb 2019 06:52 pm
Published on:
18 Feb 2019 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
