
कार की टक्कर के बाद 35 फीट ऊंचे पुल से गिरा बाइक सवार, देखने वालों के उड़े होश
सीकर।
सीकर के नीमकाथाना में आज रेलवे ऑवर ब्रिज पर एक बाइक सवार को को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार कुड़ी की ढाणी निवासी आकाश उछलकर आरओबी के नीचे गिर गया। जबकि बाइक पर सवार दिनेश पालीवाल और एक बच्चा ऋषि घायल हो गया। घटना के बाद तीनों को राजकीय कपिल अस्पताल ले जाया गया। जहां से आकाश को गंभीर हालत होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया। जबकि दिनेश और ऋष् िका स्थानीय अस्पताल में ही उपचार किया गया। घटना के बाद आरओबी पर लंबा जाम लग गया। जो पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशककत के बाद खुलवाया
35 फीट ऊंचे पुल से गिरा, दहल गए लोग
कार की टक्कर के बाद बाइक सवार 35 फीट ऊंचे रेलवे पुल से नीचे गिर गया। ऐसा नजारा देखकर लोग दहल उठे। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को हटाया। घायल युवक को कपिल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Updated on:
18 Feb 2019 05:39 pm
Published on:
18 Feb 2019 05:39 pm
