Police Arrested Widow Woman In Fake Married Case : हल्के के ग्राम पटवारीकाबास के युवक की तीन लाख में यूपी से लाई गई दुल्हन दस दिन में ही सामन लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने आरोपी दुल्हन समेत चार दलालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
श्रीमाधोपुर.
Police Arrested Widow Woman In Fake Married Case : हल्के के ग्राम पटवारीकाबास के युवक की तीन लाख में यूपी से लाई गई दुल्हन दस दिन में ही सामन लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने आरोपी दुल्हन समेत चार दलालों को गिरफ्तार ( Fraud Bride Arrested By Police ) कर जेल भेज दिया गया है। हैड कांस्टेबल मालीराम ने बताया कि 16 अगस्त 2019 को पटवारी का बास निवासी मोहनलाल जाट ने मामला दर्ज कराया था कि खण्डेला थाने के ग्राम फतेहपुरा निवासी हरिश कुमार जाट व गुमानसिंह की ढ़ाणी निवासी बन्शीधर जाट ने मथुरा यूपी के नारसिंह व उसकी पत्नी सरोज को लेकर आए और उसे लडक़ी बताकर तीन लाख रूपयों में शादी कराने की बात कही।
Read More :
Crime in Sikar : तीन लाख देने पर 6 अगस्त को यूपी मथूरा निवासी परमिला के साथ शादी करवा दी। परमिला कुछ दिन साथ रहकर रूपये व गहने लेकर भाग गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
Read More :
पुलिस ( Police ) के अनुसार दलाल हरीश जाट और यूपी में रह रहे दलाल नाहरसिंह व सरोज एक दूसरे के संपर्क में थे। उन्होंने करीब आधा दर्जन फर्जी शादियों की बात कबूली है। दलाल ने पीडि़त मोहनलाल जाट को प्रमिला को विधवा बताकर 3 लाख में शादी करवाने की बात करी। तीन लाख में दोनों की शादी हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रमिला पहले भी 5-6 फर्जी शादी कर लाखों रुपए ठग चुकी है।
Read More :