सीकर

ट्रॉले की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति और चार साल की बच्ची घायल

अजीतगढ़ कस्बे के शाहपुर सड़क मार्ग पर स्थित मडुस्या मोड़ पर ट्रॉले ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक 40 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2025, 4:42 PM IST
Feature image
फोटो पत्रिका नेटवर्क

सीकर। अजीतगढ़ कस्बे के शाहपुर सड़क मार्ग पर स्थित मडुस्या मोड़ पर ट्रॉले ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक 40 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसका पति व उसके भाई की 4 वर्षीय पुत्री घायल हो गई। बच्ची को जयपुर रेफर किया गया।

सहायक थाना अधिकारी रघुवीर प्रसाद ने बताया कि थोई के वार्ड 2 निवासी शंकर सैनी अपनी पत्नी सुनीता एवं अपने छोटे भाई की बेटी काव्या के साथ स्कूटी पर सर्दियों के कपड़े खरीदने के लिए शाहपुरा गए थे। कपड़े खरीदकर वे स्कूटी से अपने गांव थोई लौट रहे थे।

मडुस्या मोड़ पर पीछे से ओवरटेक कर रहे एक ट्रॉले ने टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे महिला सड़क पर गिर गई और वह ट्रॉले के टायर के नीचे आ गई। पति शंकर व 4 वर्षीय बच्ची सड़क पर साइड में गिर गई। पुलिस ने लोगों के सहयोग से तीनों को अजीतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने महिला सुनीता को मृत घोषित कर दिया। बच्ची को जयपुर रेफर किया वहीं उपचार के बाद शंकर को छुट्टी दे दी गई।

Updated on:
10 Nov 2025, 4:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Chunav Results: पत्नी और दोनों बेटे हारे चुनाव, UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा को अपने ही गढ़ में करारा झटका | Sikar News

Sikar Panchayat Results 2026: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को बड़ा झटका, पत्नी हारीं; अजीतगढ़ में कांग्रेस ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Sikar Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी और बेटे हारे, पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुत्रवधू जीती; जानें अपडेट 

Sikar Panchayat Chunav 2026 Results: इन हॉट सीट पर सभी की निगाहें, डोटासरा, खर्रा, राठौड़ सहित इन दिग्गजों की साख दांव पर

बाबा श्याम के जन्मदिन से पहले भक्तों को बड़ी सौगात: सुंदरपुरा के बाद अब बधाल स्टेशन होगा विकसित, भूमि अधिग्रहण शुरू