Sikar Mobile Blast: पलसाना कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग बायपास पर मंगलवार दोपहर बाद एक बाइक सवार की जेब में रखे मोबाइल फोन में विस्फोट होने का मामला सामने आया है।
Sikar Mobile Blast: सीकर। पलसाना कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग बायपास पर मंगलवार दोपहर बाद एक बाइक सवार की जेब में रखे मोबाइल फोन में विस्फोट होने का मामला सामने आया है। धमाके के साथ बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। बाद में उसे उपचार के लिए पलसाना अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार सीकर के राधा किशनपुरा चिड़िया टीबा निवासी महिपाल सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह बाइक पर जा रहा था। चार बजे के करीब पलसाना बाईपास के विजयनगर में जेब में रख मोबाइल में तेज धमाका हुआ और मोबाइल के चिथड़े बिखर गए।
जिससे महिपाल सिंह के जांघ पर घाव हो गया। साथ ही बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से शरीर पर कई ओर जगह भी चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए पलसाना अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया।